Sports : झारखंड की महिला क्रिकेट टीम ने हिमाचल प्रदेश और पुड्डुचेरी को हराया

Updated at : 27 Jul 2025 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : झारखंड की महिला क्रिकेट टीम ने हिमाचल प्रदेश और पुड्डुचेरी को हराया

इंटर स्टेट सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट

विज्ञापन

इंटर स्टेट सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट खेल संवाददाता, रांची झारखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने पुड्डुचेरी में खेले जा रहे इंटर स्टेट सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट (सीचेम ट्रॉफी) में अब तक खेले दो मैचों में दो जीत दर्ज की है. पहले मैच में झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 13 रन से, जबकि दूसरे मुकाबले में पुड्डुचेरी को चार विकेट से हराया. पहले मैच में झारखंड ने शशि माथुर (63) के अर्धशतक की मदद से छह विकेट पर 130 रन बनाये. शशि के अलावा टीम के लिए सोनिया ने 22, जबकि रश्मि गुड़िया, अश्वनी कुमार और खुशबू कुमारी ने 12-12 रन का योगदान किया. हिमाचल प्रदेश की ओर से निकिता चौहान ने दो, जबकि यमुना राणा, नीना चौधरी और सोनल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिये. जवाब में हिमाचल की टीम पांच विकेट पर 117 रन ही बना सकी. हिमाचल के लिए सोनल ठाकुर ने नाबाद 49 रन बनाये. झारखंड की ओर से शांति कुमारी ने दो, जबकि अश्वनी कुमार व देवयानी प्रसाद ने एक-एक विकेट लिये. दूसरे मैच में झारखंड ने पुड्डुचेरी को चार विकेट से हराया. इस मुकाबले में पुड्डुचेरी की टीम 19 ओवर में 90 रन बना कर आउट हो गयी. टीम के िलए सयाली लोनकर ने 28, दिव्या ने 16 और कवीशा ने 13 रन बनाये. झारखंड की ओर से ममता पासवान और देवयानी प्रसाद ने तीन-तीन विकेट लिये. वहीं, दुर्गा मुरमू को दो और शांति कुमारी को एक विकेट मिला. जवाब में झारखंड ने 14.4 ओवर में छह विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. झारखंड के लिए शशि माथुर ने 38, प्रियंका सवैयां ने 12, सोनिया ने 14 और दुर्गा मुर्मू ने नाबाद 16 रन बनाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola