ePaper

Indian Railways News: पटना के रास्ते चलेगी रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, 3 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

Updated at : 21 Feb 2025 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi varanasi vande bharat express

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज पटना के रास्ते चलेगी.

Indian Railways News: रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित रूट की बजाय पटना के रास्ते चलेगी. इस बीच, 3 ट्रेनों को रद्द करने की भी घोषणा की गयी है. देखें किन ट्रेनों को किया गया है कैंसल. कितनी ट्रेनों के रूट बदले हैं और कितनी ट्रेनों का समय बदला है.

विज्ञापन

Indian Railways News: रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी को बदले मार्ग से चलेगी. 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है. रांची मंडल के सीपीआरओ ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन पर यार्ड के विकास कार्य की वजह से 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित मार्ग गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी.

इन ट्रेनों को कर दिया गया है रद्द

  • 12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी 2025 और 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी.
  • 12826 आनंद विहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी.
  • 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी.

बदले समय से प्रस्थान करेंगी ये ट्रेनें

रांची मंडल के हटिया-नुआगां रेलखंड के टाटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से निम्नांकित ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है.

  • 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 21 फरवरी 2025 और 22 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से संबलपुर से प्रस्थान करेगी.
  • 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 21 फरवरी 2025 एवं 22 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेनों का सामान्य परिचालन

रांची मंडल के हटिया-नुआगां रेलखंड के टाटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित निम्नांकित ट्रेनों का निम्न तथियों पर सामान्य रूप से परिचालन होगा.

  • 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2025 का हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन किया गया था. अब इस ट्रेन का राउरकेला स्टेशन तक सामान्य परिचालन होगा.
  • 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का 25 फरवरी 2025 को हटिया स्टेशन से आंशिक प्रारंभ के स्थान पर राउरकेला स्टेशन से सामान्य परिचालन होगा.

इन ट्रेनों के मार्ग बदले

  • 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – मूरी) 26 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार, वाराणसी, लखनऊ होकर चलेगी.
  • 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, इटारसी होकर चलेगी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश? एक दिन में 6.8 डिग्री तक गिरा उच्चतम तापमान

21 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

Weather Alert: झारखंड के 11 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले, 8 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola