झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश? एक दिन में 6.8 डिग्री तक गिरा उच्चतम तापमान

Updated:
विज्ञापन

rain alert

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने अचानक से करवट ली है. सबसे ज्यादा 19.5 मिलीमीटर वर्षा खूंटी जिले में हुई. वहीं, चाईबासा का उच्चतम तापमान एक दिन में 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड गिर गया. जानें मौसम का ताजा अपडेट.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश, वज्रपात और ओले गिरने के बाद मौसम बदल गया है. खूंटी में सुबह अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. जमकर ओले गिरे. रांची और जमशेदपुर में भी वर्षा हुई. झारखंड में सबसे अधिक बारिश गुरुवार को खूंटी जिले में हुई. यहां 19.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. राजधानी रांची में गुरुवार को 3.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. जमशेदपुर में 3.2 मिलीमीटर वर्षापात हुआ. लातेहार में 0.5 मिलीमीटर, सरायकेला में 3.5 मिलीमीटर, सिमडेगा में 0.5 मिलीमीटर और पश्चिमी सिंहभूम में 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है. झारखंड का उच्चतम तापमान 32.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान डाल्टेनगंज में

मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 32.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान है.

रांची का उच्चतम तापमान 3.1 डिग्री घटकर 26.7 डिग्री सेंटीग्रेड

रांची का उच्चतम तापमान 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 26.7 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 15.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेंटीग्रेड कम रह गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 27 डिग्री रह गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम है. जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. यह 20.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

बोकारो का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री गिरा

बोकारो का उच्चतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस घटकर 30.5 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान आज 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 16.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा के उच्चतम तापमान में 6.8 डिग्री की बड़ी गिरावट

चाईबासा का उच्चतम तापमान आज 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड गिरकर 27 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 17.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है.

इसे भी पढ़ें

Weather Alert: झारखंड के 11 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले, 8 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Hail-Thunder Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज गिरेंगे ओले, 10 जिले में गरज के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola