ePaper

रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस का समय बदला, 4 जून तक पुंदाग स्टेशन पर रुकेंगी इतनी ट्रेनें, ये है वजह

Updated at : 24 May 2025 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
indian railways news temporary stoppage of trains at pundag

आनंदमार्ग धर्म महासम्मेलन के लिए पुंदाग स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव.

Indian Railways News: रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का टाइम आज यानी 24 मई के लिए बदल गया है. वहीं, पुंदाग स्टेशन पर 24 मई से 4 जून तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव होगा. आनंदमार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए पुंदाग स्टेशन पर 13 ट्रेनों का 24 मई 2025 से अस्थायी ठहराव होगा. यह फैसला 4 जून 2025 तक के लिए लागू होगा. इस धर्म महासम्मेलन की वजह से पुंदाग को आनंदा नगर नाम दिया गया है.

विज्ञापन

Indian Railways News: रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का टाइम आज यानी 24 मई के लिए बदल गया है. वहीं, पुंदाग स्टेशन पर 24 मई से 4 जून तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव होगा. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया है कि लिंक रेक के प्रस्थान समय में परिवर्तन की वजह से ट्रेन संख्या 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस 24 मई 2025 को अपने निर्धारित समय 13:45 बजे की जगह 17:45 बजे रांची से प्रस्थान करेगी.

आनंदमार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

उधर, आनंदमार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए पुंदाग स्टेशन पर 13 ट्रेनों का 24 मई 2025 से अस्थायी ठहराव होगा. यह फैसला 4 जून 2025 तक के लिए लागू होगा. इस धर्म महासम्मेलन की वजह से पुंदाग को आनंदा नगर नाम दिया गया है. आज से जो ट्रेनें पुंदाग स्टेशन पर अस्थायी तौर पर एक मिनट के लिए रुकेंगी,उसकी लिस्ट इस प्रकार है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंJharkhand Liquor Scam: IAS विनय चौबे की मेडिकल रिपोर्ट सामने आयी, किडनी फंक्शन में गड़बड़ी से जूझ रहे हैं अधिकारी

पुंदाग स्टेशन पर 1 मिनट के लिए रुकेंगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 13303 धनबाद-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 07:27 बजे एवं प्रस्थान 07:28 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 13304 रांची-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 18:49 बजे एवं प्रस्थान 18:50 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 13403 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 20:59 बजे एवं प्रस्थान 21:00 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 06:22 बजे एवं प्रस्थान 06:23 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 19:16 बजे एवं प्रस्थान 19:17 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 04:30 बजे एवं प्रस्थान 04:31 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 22:14 बजे एवं प्रस्थान 22:15 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 08:02 बजे एवं प्रस्थान 08:03 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 20:15 बजे एवं प्रस्थान 20:16 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 07:10 बजे एवं प्रस्थान 07:11 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18619 रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 23:15 बजे एवं प्रस्थान 23:16 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18620 दुमका-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 01:45 बजे एवं प्रस्थान 01:46 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 63520 बोकारो स्टील सिटी-बर्दवान मेमू का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 03:50 बजे एवं प्रस्थान 03:51 बजे होगा.

इसे भी पढ़ें

Naxal News: लातेहार में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख के इनामी नक्सली पप्पू लोहरा समेत 2 मारे गए

Jharkhand Liquor Scam: IAS विनय चौबे की मेडिकल रिपोर्ट सामने आयी, किडनी फंक्शन में गड़बड़ी से जूझ रहे हैं अधिकारी

Suicide News: पूरे परिवार के साथ टाटा स्टील के सीनियर मैनेजेर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चौंकाने वाली बात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola