Indian Railways News: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! इन ट्रेनों से आप नहीं कर पाएंगे सफर, भारतीय रेलवे ने कर दिया रद्द

Published by :Sameer Oraon
Published at :05 Feb 2025 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
bihar Train news

bihar Train news

Indian Railways News: संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और हटिया खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस और हटिया टाटा नगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को केवल एक दिन के लिए रद्द किया गया है.

विज्ञापन

Indian Railways News, रांची : अगर आप झारखंड से ओडिशा के संबलपुर, जम्मकश्मीर और बंगाल के खड़गपुर जाने की सोच रहे हैं तो आप कुछ ट्रेनों से सफर नहीं कर पाएंगे. क्योंकि भारतीय रेलवे ने कुछ कारणवश कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे के एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 फरवरी को रद्द रहेगी. इसकी बड़ी वजह रैक लिंक का उपलब्ध न होना है. इस वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली संबलरपुर जम्मूतवी ट्रेन को रद्द किया गया है.

आज से ये ट्रेन भी रद्द

इसके अलावा हटिया खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है. आद्रा रेल मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर इसे ब्लॉक किया गया है. इस वजह से ट्रेन संख्या 18035/18036 हटिया खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया टाटा नगर एक्सप्रेस को 5 से 9 फरवरी तक रद्द किया गया है. इसके अलावा भी कई छोटी बड़ी ट्रेनें रद्द रहेगी.

रांची‐नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगा

ट्रेन संख्या 12454/12453 नयी दिल्ली‐रांची‐नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 20408/20407 नयी दिल्ली रांची नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच संयोजन में बढ़ोतरी की गयी है. ट्रेन संख्या 20408 राजधानी एक्सप्रेस में एक वातानुकुलित प्रथम श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया है. वहीं ट्रेन संख्या 20407 रांची नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 6 फरवरी से एसी फर्स्ट क्लास का अतिरिक्त कोच लगाया गया है. वहीं, ट्रेन संख्या 12454 में नयी दिल्ली रांची एक्सप्रेस में 8 फरवरी से वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.

Also Read: Jharkhand Train Accident: सरायकेला में फिर हुआ रेल हादसा, मालगाड़ी हुई बेपटरी, आवागमन बाधित

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola