Indian Railways News: रांची के हटिया से ओड़िशा जाने वाली यह ट्रेन दो दिन के लिए रद्द

हटिया-राउरकेला रेल लाइन के दोहरीकरण के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए रांची रेल मंडल के पोकला यार्ड में ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया गया है. इसलिए 12 फरवरी और 13 फरवरी को हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला किया गया है.
Indian Railways News: झारखंड की राजधानी रांची से ओड़िशा के झारसुगुड़ा के बीच चलने वाली हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को दो दिन के लिए रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है. बताया गया है कि ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया- झारसुगुड़ा- हटिया एक्सप्रेस 13 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी.
दपूरे रांची मंडल ने बताया है कि हटिया-राउरकेला के दोहरीकरण के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए रांची रेल मंडल के पोकला यार्ड में ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया गया है. इसलिए 12 फरवरी और 13 फरवरी को हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला किया गया है.
उधर, जनआंदोलन के कारण एक दिन पहले खड़गपुर मंडल में कई ट्रेनें प्रभावित हुईं थीं. खड़गपुर मंडल के अंतर्गत कांटाड़ी तथा खेमाशुलि स्टेशन पर आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने रेल चक्का जाम कर दिया था. इसकी वजह से ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में 11 फरवरी को परिवर्तन करना पड़ा था.
Also Read: Train News: ओड़िशा, हैदराबाद जाने वाली 10 जोड़ी ट्रेनें रद्द, दो ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट, ये है लिस्ट
खड़गपुर मंडल के अंतर्गत कांटाड़ी तथा खेमाशुलि स्टेशन पर आंदोलन की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं थीं. इनकी पूरी सूची इस प्रकार है.
-
ट्रेन संख्या 18602 / 18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का 11 फरवरी 2023 को पुरुलिया स्टेशन पर आंशिक समापन कर दिया गया था.
-
ट्रेन संख्या 22892/22891 रांची-हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के 11 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग मुरी-कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल की बजाय बदले मार्ग मुरी-कोटशिला-बोकारो स्टील सिटी-भोजूडीह-आद्रा-मेदिनीपुर होकर चली.
Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
वहीं, लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित होने वाली ट्रेन संख्या 08196 हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 11 फरवरी को अपने तय समय से 4 घंटे 20 मिनट के विलंब से खुली. इस ट्रेन के खुलने का समय शाम 6 बजकर 10 मिनट है, लेकिन शनिवार को यह ट्रेन रात के 10 बजकर 30 मिनट पर हटिया से रवाना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




