रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी जल्द होगा परिचालन, जानें क्या होगा किराया और रूट

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सांसद संजय सेठ ने भी रांची- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मेरा प्रयास है कि रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद हावड़ा के रूट पर भी जल्द से जल्द इसका परिचालन शुरू करा दिया जाये

विज्ञापन

रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन जल्द चलनेवाली है. इसको लेकर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि इंडियन रेलवे टाइम-टेबल कमेटी ने उक्त ट्रेन का रूट तय कर दिया है. स्वीकृति के लिए इसे रेल मंत्रालय के पास भेजा गया है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद तारीख और समय की घोषणा की जायेगी.

सांसद संजय सेठ ने भी रांची- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मेरा प्रयास है कि रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद हावड़ा के रूट पर भी जल्द से जल्द इसका परिचालन शुरू करा दिया जाये. बता दें कि इस रूट पर ट्रेन के परिचालन शुरू होने से हर तबके के लोगों को फायदा पहुंचेगा. खास कर के व्यापारियों और विद्यार्थियों को. क्योंकि दोनों वर्गों को निश्चित समय पर किसी भी कार्य को अंजाम देना होता है.

क्या है टाइम टेबल

खबरों की मानें तो, रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी और 11 बजकर 55 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी. वहीं, हावड़ा से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी और 10 बजकर 10 मिनट पर रांची पहुंचेगी. रांची से हावड़ा की दूरी ये ट्रेन 6 घंटे 25 मिनट पर पूरी करेगी.

क्या होगा

रांची से रवाना होकर ये ट्रेन मुरी, झालदा, पुरुलिया, बाराभूम, टाटानगर, घाटशिला, चकुलिया, झाड़ग्राम, खड़गपुर होते हुए हावड़ा पहुंचेगी. वहीं किराया की बात करें तो इसे लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. लेकिन सूत्रों की मानें तो सामान्य ट्रेन से इसका किराया 30 फीसदी अधिक होगा. बाकी रिस्पॉन्स के ऊपर भी निर्भर करेगा कि इसका किराया कितना बढ़ेगा या घटेगा. हाल ही में रेलवे बोर्ड ने कई वंदे भारत ट्रेनों में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के किराये में 25 फीसदी तक कटौती करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola