ePaper

दीपावली-छठ से पहले झारखंड को रेलवे की बड़ी सौगात, बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश तक चलेगी नई ट्रेन, देखें टाइम-टेबल व अन्य डिटेल

Updated at : 19 Oct 2024 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
indian railways train to jharkhand bihar uttar pradesh

दीपावली और छठ से पहले बिहार और झारखंड को मिली नई ट्रेन की सौगात.

Indian Railways: दीपावली-छठ महापर्व से पहले झारखंड को भारतीय रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिली है. बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश तक एक ट्रेन चलेगी. ये है डिटेल.

विज्ञापन

Indian Railways: दीपावली और छठ महापर्व से पहले भारतीय रेलवे ने झारखंड और उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दी है. इसका फायदा बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा. पर्व-त्योहारों के सीजन में बिहार और झारखंड की ट्रेनों में होने वाली भीड़ में भी कमी आएगी. रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम-टेबल और उसके स्टॉपेज की डिटेल शेयर कर दी है.

रांची से गोरखपुर के बीच चलेगी रांची-गोरखपुर-रांची साप्ताहिक ट्रेन

भारतीय रेलवे ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का नाम रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस होगा. नई साप्ताहिक ट्रेन (18629-18630 रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस) 1 नवंबर से नियमित रूप से चलेगी.

1 नवंबर से रांची से शुरू होगा रांची-गोरखपुर-रांची ट्रेन का परिचालन

ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर ट्रेन 1 नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4:50 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 2 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन यानी रविवार को सुबह 9:25 बजे रांची पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह ट्रेन मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, मोकामा, पटना साहेब, पटना, पाटलिपुत्रा, दिघवारा, छपरा, सीवान, भटनी और देवरिया सदर होकर चलेगी.

झारखंड के इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

  • मुरी
  • बोकारो
  • चंद्रपुरा
  • धनबाद
  • चितरंजन
  • जामताड़ा
  • मधुपुर
  • जसीडीह

बिहार में इन स्टेशनों पर रुकेगी रांची-गोरखपुर-रांची साप्ताहिक ट्रेन

  • झाझा
  • कियूल
  • मोकामा
  • पटना साहेब
  • पटना
  • पाटलिपुत्रा
  • दिघवारा
  • छपरा
  • सीवान

उत्तर प्रदेश के इन प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

  • भटनी
  • देवरिया सदर

Also Read

झारखंड के लिए खुशखबरी! मुंबई के लिए मिली एक और ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रुकेगी

झारखंड और ओडिशा के लिए खुशखबरी, 3 नयी रेल लाइन परियोजना से विकास को मिलेगी रफ्तार

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन