सिंघानिया ग्रुप के झारखंड समेत इन राज्यों के 29 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 40 लाख रुपये बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2023 4:25 AM
income-tax-raid
आयकर विभाग ने सिंघानिया समूह द्वारा अपनी वास्तविक व्यापारिक गतिविधि छिपा कर आयकर की चोरी करने से संबंधित सूचनाओं की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की है.
रांची : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने सिंघानिया ग्रुप के अंतरराज्यीय ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी शुरू की. छापामारी के दायरे में शामिल 29 में से 20 ठिकाने झारखंड में हैं, जबकि शेष ठिकाने बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में हैं. ग्रुप समूह के मालिक जय प्रकाश सिंघानिया हैं. छापामारी के दौरान व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं. इसमें कच्चे व्यापार से संबंधित कागजात भी शामिल हैं.
आयकर विभाग ने सिंघानिया समूह द्वारा अपनी वास्तविक व्यापारिक गतिविधि छिपा कर आयकर की चोरी करने से संबंधित सूचनाओं की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की है. छापामारी में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के आयकर अधिकारियों को शामिल किया गया है. विभाग की अनुसंधान शाखा ने मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे सिंघानिया ग्रुप के रांची स्थित 17 और जमशेदपुर स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. रांची में सिंघानिया ग्रुप के अपर बाजार स्थित प्रतिष्ठान और गोदाम को छापेमारी के दायरे में शामिल किया गया है.
Also Read: आयकर विभाग ने शुरू की झारखंड के बड़े डिफॉल्टरों पर कार्रवाई, एनोस एक्का समेत ये हैं लिस्ट में शामिल
आयकर विभाग ने छापामारी के दायरे में सिंघानिया समूह के चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म ‘देवकी विजय एंड कंपनी’ को भी शामिल किया है. इस सीए फर्म का कार्यालय भी अपर बाजार के मैकी रोड स्थित एक व्यापारिक भवन में है. इस सीए फर्म से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गयी है. आयकर विभाग ने सिंघानिया ग्रुप से जुड़े जमशेदपुर स्थित तीन ठिकानों को भी छापेमारी के दायरे में शामिल किया है.
बिहार में इस समूह के पटना स्थित चार और पूर्णिया स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी है. इसके अलावा कोलकाता के एक और मध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की गयी है. आयकर अधिकारियों के एक दल छापेमारी के दौरान मिले कागजात की जांच कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










