सांसद की पहल से लगाये गये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

भूली गांव के मुहड़ा टोला एवं उपर टोला में सांसद संजय सेठ की पहल से 25-25 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाये गये.
सिल्ली. प्रखंड की हालमाद पंचायत के भूली गांव के मुहड़ा टोला एवं उपर टोला में सांसद संजय सेठ की पहल से 25-25 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाये गये. ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन रामपुर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार बेदिया, मुखिया माया देवी, ग्राम प्रधान काशीनाथ बेदिया, बेला राम बेदिया आदि ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बिरजू महतो, शंभू बेदिय, संजय मंडल, सुधीर बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, नितेश मंडल, शिव नारायण बेदिया, नरेश, राहुल करमाली, रंजीत बेदिया एवं प्रभु दास बेदिया समेत ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण पिछले दो महीने पहले ही ट्रांसफॉर्मर खराब हो चुका था. इसकी सूचना सांसद को दी गयी थी. आज ट्रांसफार्मर स्थापित होने से लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Vishnu Giri
मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










