ज्यादा सवारी पर जब्त हो सकता है वाहन

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Apr 2020 6:28 AM

विज्ञापन

रांची : लॉकडाउन में दो पहिया पर एक व चार पहिया पर दो सवारी को ही आने-जाने का आदेश दिया गया है. इसकी जानकारी अखबार के माध्यम से भी लोगों को दी गयी है. इसके बावजूद बेधड़क होकर दोपहिया पर दो और चार पहिया पर दो से अधिक लोग सवार हो आना-जाना कर रहे हैं. […]

विज्ञापन

रांची : लॉकडाउन में दो पहिया पर एक व चार पहिया पर दो सवारी को ही आने-जाने का आदेश दिया गया है. इसकी जानकारी अखबार के माध्यम से भी लोगों को दी गयी है. इसके बावजूद बेधड़क होकर दोपहिया पर दो और चार पहिया पर दो से अधिक लोग सवार हो आना-जाना कर रहे हैं. इस कारण पुलिस ने और सख्ती शुरू कर दी है. मेन रोड सहित सभी थाना की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे वाहन चालकों को रोक कर वजह पूछ रही है. यदि आपने सही कारण बता दिया तो ठीक है वरना जुर्माना देने के लिए तैयार रहें. इतना ही नहीं वाहन भी जब्त किये जा रहे हैं. लोअर बाजार, चुटिया, सुखदेवनगर, बरियातू, कोतवाली थाना सहित सभी थाना की पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. बुधवार को भी बरियातू थाना की पुलिस ने अभियान चलाकर कई लोगों को पकड़ा और सजा के तौर पर शाम तक वाहनों को जब्त रखा. हालांकि बाद में वाहन मालिक को समझाते हुए गाड़ी सौंप दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola