हजारीबाग में बेटी की शादी से पहले 10 लाख के जेवरात की चोरी, घर को सुनसान छोड़कर बिहार जाना परिवार को पड़ा महंगा, जांच कर रही पुलिस

Jharkhand News, Hazaribagh News, हजारीबाग न्यूज (शंकर प्रसाद) : झारखंड के हजारीबाग जिले में सूबेदार (आर्मी) के घर 10 लाख के जेवरात और एक लाख नगद की चोरी हुई है. घटना कोर्रा थाना क्षेत्र के सौरव नगर स्थित सूबेदार अजीत कुमार सिंह के घर की है. इस घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को आज शुक्रवार की सुबह हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

परिवार के सदस्यों ने बताया कि एक रिश्तेदार के घर बिहार के शेरघाटी मुंडन कार्यक्रम में 17 मार्च को गए थे. घर बंद था. घर को सुनसान पाकर इत्मीनान से सभी कमरे की अलमारी तोड़कर 10 लाख रुपये के जेवरात और नगद एक लाख रुपये की चोरी कर ली और चोर चलते बने. परिजनों ने बताया कि सूबेदार की बेटी की शादी नवंबर में तय हुई थी. फरवरी में बेटी की मंगनी हुई थी. बेटी के लिए जेवरात खरीदकर रखा हुआ था.
बताया जाता है कि घर के मुख्य दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर चोर अंदर घुसे. घर के अंदर घुसने के लिए घर के दरवाजे का दूसरा ताला तोड़कर कमरे में घुसे. इसके बाद घर को सुनसान पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर के बगल के होटल के सीसीटीवी कैमरे को कोर्रा पुलिस ने खंगाला है. हालांकि सीसीटीवी कैमरे में कोई स्पष्ट तस्वीर नहीं मिली है. इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि जांच चल रही है. भुक्तभोगी ने अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया है.
Also Read: रांची में टला बड़ा हादसा, स्कूल बस में लगी आग, सेना के जवानों ने बुझाई
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए