Ranchi News : इम्तियाज बने सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2024 12:30 AM

विज्ञापन

Ranchi News : सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश कमेटी का चुनाव रविवार को संत जेवियर्स स्कूल के पीछे स्थित इसलहिया कम्युनिटी हॉल परासटोली में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

रांची. सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश कमेटी का चुनाव रविवार को संत जेवियर्स स्कूल के पीछे स्थित इसलहिया कम्युनिटी हॉल परासटोली में संपन्न हुआ. इसमें रामगढ़ के इम्तियाज आलम अध्यक्ष पद के लिए चुने गये. उपाध्यक्ष इमरान सिद्दीकी-चतरा, सचिव फिरोज अहमद उर्फ गोल्डन-गढ़वा, सहसचिव मुस्तकीम-डाल्टेनगंज और कोषाध्यक्ष असगर आलम-पलामू निर्वाचित हुए. मतदान दिन के 11 बजे से दिन के तीन बजे तक चला. शाम चार बजे से मतगणना शुरू हुई. चुनाव सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी रांची जिला के सदर अफजल आलम और नवाब सिद्दीकी की देखरेख में संपन्न हुआ.

21 लोग एग्जीक्यूटिव बोर्ड के लिए निर्वाचित

प्रदेश कमेटी के गठन के बाद 21 लोगों को एग्जीक्यूटिव बोर्ड के लिए चुना गया. वहीं रांची के सदर अफजल आलम को प्रदेश कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया. चुनाव संपन्न कराने में इम्तियाज आलम, शमशुल होदा, सनोवर आलम और तौहिद आलम सहित अन्य का सहयोग रहा. वही चुनाव ऑब्जर्वर में इम्तियाज आलम-धनबाद,असीम जफर-हजारीबाग, जिसान-बरही, मकसूद आलम- रांची और हाजी अकरम शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola