IMD Heavy Rain Alert: दो दिनों तक पूरे झारखंड में होगी बारिश, इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

6 और 7 अगस्त को पूरे झारखंड में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. जबकि राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है. कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात हो सकता है. मौसम केंद्र ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.
Jharkhand Weather: झारखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. राज्य में मानसून गतिविधि कमजोर रही. सबसे अधिक वर्षा 24.6 मीमी खलारी (रांची) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.3 डिग्री सेसि गोड्डा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेसि रांची में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी है. विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक रविवार से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत हैं. जिसके बाद दो दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी.
मौसम विभाग का पूर्नुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं, 6 और 7 अगस्त को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. जबकि, 6 अगस्त तक राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. वहीं, 7 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इस दौरान 5 से 7 अगस्त तक गर्ज के साथ वज्रपात की आशंका जतायी गई है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
5 अगस्त को राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की बारिश होगी.
6 अगस्त तक राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) और निकटवर्ती उत्तरी भागों (कोडरमा और हजारीबाग) में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.
7 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.
7 अगस्त तक इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है.
7 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी
गर्जन और वज्रपात की आशंका देखते हुए मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में वे सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें. भूलकर भी बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे ना रहें और बिजली के पोल से दूर रहें. विभाग ने किसानों से भी खास अपील की है कि वे खेतों में तब तक ना जाएं जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता.
अभी क्या है मानसून की स्थिति
अभी, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और संबंधित साइक्लोनिक सर्कुलेशन औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब भटिंडा, जिंद, मेरठ, हरदोई, मध्य प्रदेश के निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र और बांग्लादेश के पड़ोस शांतिनिकेतन और मिजोरम से होकर गुजरती है.
झारखंड में अब भी 37 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में अब भी 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 1 जून से 5 अगस्त तक पूरे राज्य में 351.2 मिमी ही बारिश हुई है. जबकि, इस समय सामान्य बारिश रिकॉर्ड 559.8 मिमी है. झारखंड के 24 जिलों में चतरा जिला में सबसे कम बारिश हुई है. यहां अब भी 65 प्रतिशत बारिश कम हुई है. जबकि, सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में हुई, वहां अब बारिश की कमी नहीं है. सिमडेगा के बाद साहिबगंज में भी अच्छी बारिश हुई है. हालांकि, वह भी सामान्य से कम ही है. साहिबगंज में अभी सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि, बीते कुछ दिनों से मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश की कमी थोड़ी कम हुई है. एक सप्ताह पहले तक राज्य में जहां सामान्य से आधा के करीब ही बारिश हो पायी थी. अब बारिश की कमी का प्रतिशत घटकर 37 हो गया है. उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में मानसून सक्रिय रहने से बारिश की कमी करीब-करीब पूरी तरह दूरी हो जाएगी.
मौसम विभाग ने 1 जून 2023 से 5 अगस्त 2023 तक हुई बारिश के आंकड़े जारी किये हैं. नीचे दिए चार्ट में आप देख सकते हैं कि अब तक झारखंड के किस जिले में कितनी बारिश हुई है-

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




