ePaper

IMD Alert: झारखंड की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, 20 जिले में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Updated at : 25 Jul 2025 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
IMD Alert Jharkhand Weather Heavy to Very Heavy Rain Lightning Strike News Jharkhand

झा्रखंड में कई दिनों तक होगी भारी बारिश.

IMD Alert: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इसकी वजह से गुरुवार से ही तेज बारिश शुरू हो गयी है. झारखंड की ओर एक लो प्रेशर एरिया बढ़ रहा है. इसके असर से भारी से अत्यंत भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. आपके जिले में कैसा रहने वाला है मौसम, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

IMD Alert Jharkhand: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून के सक्रिय होने से एक बार फिर जोरदार बारिश झारखंड में शुरू हो गयी है. वज्रपात से रांची, हजारीबाग, साहिबगंज, पाकुड़ और गिरिडीह जिले में 8 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 28 जुलाई तक झारखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है.

संताल परगना में वज्रपात से 3 की मौत

गुरुवार को वज्रपात से संताल परगना में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गयी. साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के मयूरकोला बधईटांड़ गांव की मानती देवी (55) और फूलचुआं गांव की उर्मिला देवी (35) की तालाब में नहाने करने के दौरान वज्रपात से मौत हो गयी. पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के कदमटोला निवासी अनिल भंडारी (60) की घर के पास ही वज्रपात की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी.

हजारीबाग में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ और इचाक में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हैं. विष्णुगढ़ के कौसर अंसारी (18) पिता सुलेमान अंसारी और इचाक के इत्तेफाक अशरफ (20) पिता मनोवर हुसैन की मौत हो गयी. शकीला खातून, शहीदुन खातून, रुबिया खातून और चपरख गांव की एक महिला घायल हैं.

  • 17 जिलों में होगी वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश, येलो अलर्ट जारी
  • राजधानी रांची में 15 मिमी, जमशेदपुर में 17 मिमी तो सरायकेला में 37 मिमी हुई बारिश
  • संताल परगना में 3, रांची-हजारीबाग में 2-2 और गिरिडीह में एक की वज्रपात से मौत

रांची के तमाड़ और सिल्ली में 1-1 की मौत

राजधानी रांची के तमाड़ और सिल्ली प्रखंड में वज्रपात से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान तमाड़ के जानुमपीड़ी निवासी सुनीता देवी (35) और सिल्ली के बुढ़ागुजु गांव निवासी बिमल उरांव (40) के रूप में हुई है. सुनीता के साथ खेत में धान रोपनी कर रही किरण देवी (30) घायल हो गयी. वहीं, सिल्ली के घाघरा गांव में रामप्रसाद महतो की पुत्री संध्या कुमारी (15) वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिडीह में धनरोपनी कर रही महिला की वज्रपात से मौत

गिरिडीह जिले में एक महिला की धनरोपनी करते समय ठनका गिरने से मौत हो गयी. वह डुमरी के निमियाघाट थाना क्षेत्र की बलथरिया पंचायत के बाराडीह गांव की रहने वाली थी. मृतका कैलाश महतो की पत्नी चिंता देवी (65) खेत में धान रोप रही थी. इसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुआ और उसकी मौत हो गयी.

28 जुलाई तक अलग-अलग इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड में 28 जुलाई तक अलग-अलग इलाकों अलग-अलग समय पर भारी से अत्यंत भारी और मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी दी है. कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका है. इसलिए लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है.

आज कोल्हान के 3 जिलों के लिए ऑरेंज, 17 ज

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 3 जिलों पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वज्रपात के साथ भारी से अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में गर्जन, वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

रांची समेत इन जिलों में 26 जुलाई को होगी अत्यंत भारी वर्षा

मौसम विभाग ने 26 जुलाई को रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गढ़वा, पलामू, लातेहार तथा लोहरदगा में मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

27 और 28 जुलाई के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि 27 जुलाई को भी रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले में मध्यम से भारी बारिश होगी. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. 28 जुलाई को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में 1 से 2 बार मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

गुरुवार देर रात भी झारखंड में हुई भारी बारिश

झारखंड के कई इलाकों में गुरुवार देर रात भी बारिश हुई. राज्य में एक जून से 24 जुलाई 2025 तक 660.5 मिमी बारिश हो चुकी है. सामान्य वर्षापात 434.7 मिमी है. इस तरह राज्य में 52 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. पूर्वी सिंहभूम में मानसून के दौरान सबसे अधिक 1049.4 मिमी और रांची में 888.9 मिमी बारिश हो चुकी है. दूसरी तरफ अभी भी देवघर में 14 प्रतिशत, गोड्डा में 16 प्रतिशत, पाकुड़ में 19 प्रतिशत सामान्य से कम बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें

रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, साहिबगंज और पाकुड़ में वज्रपात से 8 लोगों की मौत, 6 घायल

झारखंड में तबाही मचायेगा मानसून, 5 दिन तक होगी वर्षा, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का भी अलर्ट

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 21 फैसलों पर लगायी मुहर, एक-एक फैसला यहां देखें

गुरुजी ने कई जंग जीती है, ये जंग भी जीतेंगे, शिबू सोरेन की तबीयत पर बोले हेमंत सोरेन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola