झारखंड में तबाही मचायेगा मानसून, 5 दिन तक होगी वर्षा, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का भी अलर्ट

रांची में हुई भारी बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न. फोटो : अमित दास
Heavy To Very Heavy Rain Alert: झारखंड में मानसून तबाही मचाने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 5 दिन तक झारखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. आपके जिले में कैसे रहेंगे ये 5 दिन आज ही जान लें.
Table of Contents
Heavy To Very Heavy Rain Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी-तूफान के सथ वज्रपात होने की भी आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने इस दौरान लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है. खासकर किसानों से विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.
मौसम विभाग ने जारी किया स्पेशल बुलेटिन
मौसम विभाग ने एक स्पेशल बुलेटिन जारी करके कहा है कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) 24 जुलाई को सुबह 8:30 बजे तक बना हुआ था. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है.
Heavy To Very Heavy Rain Alert: जमशेदपुर से गुजर रहा है मानसून ट्रफ
अगले 24 घंटे के दौरान इसके एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) में बदलने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा तटों की ओर बढ़ेगा. मानसून ट्रफ अब श्रीगंगानगर, सिरसा, मेरठ, हरदोई, पटना, जमशेदपुर, दीघा और फिर दक्षिण पूर्व की ओर उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर बने लो प्रेशर एरिया के केंद्र तक पहुंच रही है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
25 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके असर से झारखंड के कुछ जिलों में अगले 5 दिनों तक भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. शुक्रवार 25 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
देवघर समेत 17 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
शुक्रवार को ही देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, बोकारो और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों के लिए आईएमडी के मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.
26 जनवरी को रांची में होगी भारी से बहुत भारी बारिश
इसके अगले दिन यानी शनिवार 26 जुलाई राजधानी रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी दिन पलामू, गढ़वा, लोहरदगा और लातेहार जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड में 27 जुलाई को भी नहीं थमेगा बारिश का दौर
रविवार 27 जुलाई को भी झारखंड में बारिश का दौर नहीं थमेगा. इस दिन रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा और लातेहार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 28 जुलाई को रांची, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.
गढ़वा के सगमा में हुई 116.2 मिमी वर्षा
मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा. इस दौरान कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हुई. सबसे अधिक वर्षा गढ़वा जिले के सगमा में रिकॉर्ड की गयी. यहां 116.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.4 डिग्री पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
झारखंड में अब तक 660.5 मिमी बरसा मानसून
मौसम विभाग के दैनिक मौसम विवरण के मुताबिक, 24 जुलाई को सबसे अधिक 37 मिलीमीटर वर्षा सरायकेला में हुई. रांची में 11.4 मिमी, जमशेदपुर में 16.4 मिमी, डालटनगंज में 1.4 मिमी और बोकारो में 5.8 मिमी वर्षा हुई. पूरे झारखंड में अब तक 660.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक है. 1 जून से 24 जुलाई के बीच मानसून के दौरान 434.7 मिमी वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. देवघर और पाकुड़ में अब भी सामान्य से कम वर्षा हुई है.
रांची में अगले 4 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, यहां पढ़ें
राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 25 से 28 जुलाई तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. हर दिन मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड से 27 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री बने रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें
जनमन आवास योजना के लिए 3500 रुपए घूस ले रहे थे पंचायत सचिव, एसीबी ने दबोचा
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 21 फैसलों पर लगायी मुहर, एक-एक फैसला यहां देखें
गुरुजी ने कई जंग जीती है, ये जंग भी जीतेंगे, शिबू सोरेन की तबीयत पर बोले हेमंत सोरेन
झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




