VIDEO: ICAR-NISA में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, शताब्दी समारोह शुरू

Updated:
विज्ञापन
ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में मंच पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य अतिथिगण. फोटो : राजेश वर्मा

ICAR-NISA Namkum Centenary Celebration: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित ICAR-NISA का शताब्दी समारोह शुरू हो चुका है. राष्ट्रपति का यहां भव्य स्वागत हुआ.

विज्ञापन

ICAR-NISA Namkum Centenary Celebration: इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रिकल्चरल रिसर्च – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रिकल्चर (ICAR-NISA) नामकुम का शताब्दी समारोह शुरू हो चुका है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत तमाम अतिथि पहुंच चुके हैं. ICAR-NISA में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी शिरकत कर रहीं हैं. ICAR-NISA नामकुम के निदेशक ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया. इससे पहले आदिवासी कलाकारों ने अतिथियों के स्वागत में पारंपरिक नृत्य और संगीत पेश किया. राष्ट्रपति के मंच पर पहुंचने से पहले खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कार्यक्रम परिसर की जांच की गई. राष्ट्रपति को सुनने के लिए झारखंड के अलग-अलग हिस्से से महिला किसान नामकुम पहुंचीं हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola