Sports : जमशेदपुर ने बोकारो को हरा कर जीता खिताब

Updated at : 02 Apr 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : जमशेदपुर ने बोकारो को हरा कर जीता खिताब

एचपी बोधनवाला ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

एचपी बोधनवाला ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट

साहिल राज के शतक पर शरणदीप का शतक भारी

खेल संवाददाता, रांची

शरणदीप सिंह के शतक की बदौलत जमशेदपुर ने बोकारो को सात विकेट से हरा कर एचपी बोधनवाला अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. खिताबी मुकाबले में बोकारो ने पहले बल्लेबाजी की और 330 रन बनाये. बोकारो की ओर से साहिल राज ने तीन छक्कों और 15 चौकों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली. आर्यमान सेन ने 64, बालकृष्ण ने 20 और यश प्रसाद ने 30 रन का योगदान किया. जमशेदपुर की ओर से सुप्रिया ने दो, जबकि शिवम व अजय ने एक-एक विकेट लिया. जवाब में जमशेदपुर ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. जमशेदपुर की ओर से शरणदीप सिंह ने 129 रन की महत्वपूर्ण शतकीय पारी खेली. उन्होंने तीन छक्के और आठ चौके जड़े. उनके अलावा टीम के लिए अर्नव सिन्हा ने 78, कुमार सूरज ने 82, िववेक ने 22 और रवि शर्मा ने 24 रन बनाये. विजेता व उप विजेता टीमों को जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, राजेश वर्मा ‘बॉबी’, राजीव बधान ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola