गोमो होकर चलेगी यूपी जाने वाली ये होली स्पेशल ट्रेन, 12 मार्च को खुलेगी रांची से, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Updated:
विज्ञापन
Train

Train

Holi Special Train : रांची गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को गोमो होकर चलेगी. रांची प्रस्थान रात 11.55 बजे करेगी. वहीं, 14 मार्च को गोरखपुर से रांची के लिए वापसी होगी.

विज्ञापन

रांची : होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची‐गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन गोमो स्टेशन होकर चलेगी. ट्रेन संख्या संख्या 02883 रांची‐गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को रांची से चलेगी. ट्रेन का रांची प्रस्थान रात 11:55 बजे, मुरी में रात 1:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी में सुबह 2:55 बजे, गोमो में सुबह 4:25 बजे, कोडरमा में 5:35 बजे, गया में सुबह 7:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सुबह 10:25 बजे, बनारस 11:58 बजे और गोरखपुर शाम 7:50 बजे पहुंचेगी.

14 मार्च को खुलेगी गोरखपुर ���े

वहीं, ट्रेन संख्या 02884 गोरखपुर‐रांची होली स्पेशल ट्रेन 14 मार्च को गोरखपुर से चलेगी. ट्रेन गोरखपुर से प्रस्थान सुबह 11:00 बजे, बनारस प्रस्थान शाम 6:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान शाम 7:33 बजे, गया प्रस्थान रात 10:10 बजे, कोडरमा प्रस्थान रात 11:25 बजे, गोमो प्रस्थान रात 1:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान सुबह 2:30 बजे, मुरी प्रस्थान सुबह 3:55 बजे और रांची आगमन सुबह 5:30 बजे होगा.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

22 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन

ट्रेन जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच, वातानुकुलित 3‐टियर के 07 कोच, वातानुकुलित 2‐टियर के 02 कोच एवं वातानुकुलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकुलित 2-टियर संयुक्त के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगे रहेंगे.

 पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Indo-US Relation: भारतीय छात्र कर रहे अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत, जानिए कितना योगदान देते हैं भारतीय छात्र

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola