झारखंड के इन चार नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स वसूली पर लगी रोक, मामले की जांच के लिए कमेटी गठित
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Oct 2022 9:53 AM
झारखंड के 4 नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की वसूली पर रोक लगा दी गयी. राज्य भर में की गयी होल्डिंग टैक्स वृद्धि के बाद निकायों में लगभग 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गयी है.
झारखंड के चार नगर निकायों झुमरी तिलैया नगर परिषद, डोमचांच नगर परिषद, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स की वसूली पर रोक लगायी गयी है. राज्य भर में की गयी होल्डिंग टैक्स वृद्धि के बाद निकायों में लगभग 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गयी है.
लेकिन, टैक्स वृद्धि का फॉर्मूला लागू करने के बाद उक्त चारों नगर निकायों के टैक्स में लगभग 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गयी है. इस कारण से टैक्स वसूली पर रोक लगाते हुए मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया है. सूडा के निदेशक की अध्यक्षता में जल्द ही कमेटी गठित की जायेगी.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में मानगो, जुगसलाई, डोमचांच और झुमरी तिलैया नगर निकायों के होल्डिंग टैक्स में हुई अप्रत्याशित वृद्धि पर चर्चा हुई. होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी का नया फॉर्मूला लागू करने के पूर्व सभी निकायों से प्राप्त होनेवाला राजस्व लक्ष्य 155 करोड़ रुपये था. टैक्स वृद्धि के बाद यह बढ़ कर 205 करोड़ हो गया. यानि टैक्स में करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










