ePaper

हॉकी इंडिया ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस रांची के खिलाड़ियों को दिया हॉकी स्टिक

Updated at : 04 Jul 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

हॉकी इंडिया ने अपने सभी राज्य इकाई और देश में संचालित विभिन्न हॉकी एकेडमी के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर व उच्च क्वालिटी के हॉकी स्टिक और कुकोबोरा का हॉकी बॉल वितरण कर रहा है.

विज्ञापन

रांची. हॉकी इंडिया ने अपने सभी राज्य इकाई और देश में संचालित विभिन्न हॉकी एकेडमी के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर व उच्च क्वालिटी के हॉकी स्टिक और कुकोबोरा का हॉकी बॉल वितरण कर रहा है. जिसके तहत हॉकी झारखंड को हॉकी इंडिया से प्राप्त हॉकी स्टिक और हॉकी बॉल को पूर्व में ही झारखंड के कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एकलव्य हॉकी सेंटर रांची के कुछ खिलाड़ियों हॉकी स्टिक और बॉल का वितरण किया गया था. गुरुवार को हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने हॉकी झारखंड के कार्यालय में सेंटर के बाकी बचे प्रशिक्षुओं को हॉकी स्टिक और कुकोबोरा का हॉकी बॉल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आर्थिक आभाव या अन्य कारणों से हॉकी खिलाड़ी अच्छे स्टिक नहीं खरीद पाते हैं. इसलिए हॉकी इंडिया ने उच्च क्वालिटी के हॉकी स्टिक वितरण करने की योजना बनायी है. इसी तरह झारखंड में सबसे अधिक हॉकी खेलने जाने वाले जिला सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले के 50-50 खिलाड़ियों को इसी महीने हॉकी स्टिक दिया जायेगा. इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola