Hockey : झारखंड महिला व पुरुष हॉकी टीमें जीतीं

Updated at : 17 Jul 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey : झारखंड महिला व पुरुष हॉकी टीमें जीतीं

दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार का दिन झारखंड के लिए शानदार रहा

विज्ञापन

ईस्ट जोन जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप खेल संवाददाता, रांची कोलकाता में चल रही दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार का दिन झारखंड के लिए शानदार रहा और झारखंड ने दोनों वर्गों में जीत दर्ज की. पुरुष वर्ग में झारखंड ने बिहार को 9-0 गोलों से पराजित किया. वहीं महिला वर्ग में झारखंड ने असम को एकतरफा मुकाबले में 13-0 के अंतर से हराया. पुरुष वर्ग में झारखंड की टीम बिहार पर हावी रही. झारखंड की ओर से जोलेन टोपनो (20वें, 59वें मिनट) ने दो गोल किये. इसके अलावा अभिषेक तिग्गा (छठे मिनट), रोहित प्रधान (21वें), रोशन एक्का (37वें), घुरन लोहरा (38वें), अदिशान मिंज (42वें), फगुआ होरो (44वें) और संदीप डोडराय (53वें मिनट) ने एक-एक गोल किये. वहीं महिला वर्ग में झारखंड की ओर से रोशनी (24वें, 32वें, 33वें मिनट) ने तीन, रजनी केरकेट्टा (11वें, 27वें मिनट), सुकरमणि मुंडू (46वें, 56वें मिनट) व पूर्णिमा बारवा (31वें, 46वें मिनट) ने दो-दो, जबकि पार्वती टोपनो (21वें), पिंकी कुमारी (29वें), लियोनी हेम्ब्रम (43वें) और अनुप्रिया सोरेंगे (59वें मिनट) ने एक-एक गोल किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola