हिंदपीढ़ी अगले 72 घंटे के लिए सील, ड्रोन कैमरे से इलाके की होगी निगरानी, टेस्टिंग और सैंपलिंग के कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर होगी एफआईआर

hindpidhi area of ranchi sealed for next 72 hours रांची : झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र से कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद क्षेत्र को अगले 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है. उपायुक्त ने कहा है कि पूरे इलाके की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी. इस दौरान टेस्टिंग और सैंपलिंग के काम में जो लोग भी बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र से कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद क्षेत्र को अगले 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है. उपायुक्त ने कहा है कि पूरे इलाके की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी. इस दौरान टेस्टिंग और सैंपलिंग के काम में जो लोग भी बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता, रांची के अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा और सिविल सर्जन बीवी प्रसाद के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कोरोना पॉजिटिव के मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
उपायुक्त ने बताया कि रांची में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें 6 लोग एक ही परिवार के हैं. 5 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. इन सभी को रिम्स के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. डीसी ने बताया कि जो नये पांच मामले सामने आये हैं, उनकी कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा चुकी है. उनके संपर्क में आये लोगों की सैंपलिंग की जा रही है.
उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के नये मामले सामने आने के बाद पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है. पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है, ताकि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें. उपायुक्त ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं के लिए वॉलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी है. हिंदपीढ़ी क्षेत्र में इन वॉलेंटियर्स के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं लोगों के घर तक पहुंचायी जा रही हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया की हिंदपीढ़ी इलाके में आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी है. मेडिकल इमरजेंसी, आवश्यक वस्तु की जरूरत होने पर जिला प्रशासन या वॉलेंटियर्स से संपर्क किया जा सकता है.
उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की निगरानी 4 ड्रोन कैमरे से की जा रही है. श्री गुप्ता ने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में अब तक 70 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.
उपायुक्त ने रांची के लोगों से फिर से अपील की है कि अगर उनमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, तो वह खुद जांच के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करें. उन्होंने कहा कि जितनी सैंपलिंग होगी, संक्रमण से उतना ही बचाव होगा. श्री रे ने कहा कि कोरोना के लक्षण पाये जाने पर फोन नंबर 1950 पर सूचित करें, ताकि उनकी जांच करायी जा सके. उन्होंने लोगों से कहा कि घर में रहें, लॉकडाउन का पालन करें और सुरक्षित रहें. उन्होंने लोगों से मास्क लगाने की भी अपील की.
रांची सदर के अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) की सुबह 10:00 बजे से अगले 72 घंटे के लिए हिंदपीढ़ी का इलाका सील कर दिया गया है. एक ही इलाके से 5 कोरोना के मामले सामने आये हैं. वार्ड नंबर 21, 22 और 23 में निषेधाज्ञा पहले से ही लागू है. पूरे इलाके को 72 घंटे के लिए फिर से सील कर दिया गया है.
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है, वह मेडिकल टीम के कहने के बाद ही घर से बाहर टेस्टिंग और सैंपलिंग के लिए निकल सकते हैं. टेस्टिंग और सैंपलिंग में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




