ePaper

झारखंड में लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधित मांस का कारोबार, युवक पकड़ाया, बेचने जा रहा युवक पकड़ाया, दो अन्य फरार

Updated at : 09 Apr 2020 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधित मांस का कारोबार, युवक पकड़ाया, बेचने जा रहा युवक पकड़ाया, दो अन्य फरार

banned meat business during lockdown in Jharkhand, youth caught by villagers बेरमो : झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) जिला में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान भी कथित तौर पर प्रतिबंधित मांस (Banned Meat) का कारोबार हो रहा है. मांस के कारोबार से जुड़े एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका पिता अपने एक अन्य साथी के साथ बेटे को वहां छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

राकेश कुमार वर्मा

बेरमो : झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) जिला में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान भी कथित तौर पर प्रतिबंधित मांस (Banned Meat) का कारोबार हो रहा है. मांस के कारोबार से जुड़े एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका पिता अपने एक अन्य साथी के साथ बेटे को वहां छोड़कर फरार हो गया.

Also Read: झारखंड : Covid19 के संक्रमण से बोकारो में बुजुर्ग की मौत

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड में गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) को एक युवक को लोगों ने प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा. सुबह 6 बजे जब ग्रामीणों ने झिरकी मुस्लिम टोला के रहने वाले अहमद रजा (17) को पकड़ा, वह अपने पिता और एक अन्य व्यक्ति के साथ मांस बेचने जा रहा था.

बताया जाता है कि अहमद रजा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, तो उसका पिता अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से वहां से फरार हो गया. युवक ने बताया कि झिरकी गांव से निकलकर बाइक से अपने पिता इनाम अंसारी और एक अन्य व्यक्ति के साथ प्रतिबंधित मांस लेकर कथारा बस्ती यादव के रास्ते असनापानी गांव जा रहा था.

Also Read: Covid19 Outbreak: झारखंड में Covid19 से पहली मौत, एक दिन में सामने आये 9 मरीज, हिंदपीढ़ी के 5 और बोकारो के 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

गांव के रास्ते गुजरने के क्रम में बाइक से काले बैग के अंदर हरे रंग की प्लास्टिक में भरा लगभग 20 किलो प्रतिबंधित मांस अचानक गिर गया. सुबह टहल रहे गांव के कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ी. इसी दौरान लोगों को देखकर अहमद के पिता और उसका साथी वहां से भाग गया. जिस बाइक से दोनों लोग भागे, उस पर भी मांस लदा था.

लोगों की भीड़ को देखने के बाद जब उसका पिता अपने साथी के साथ भागा, तो अहमद ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ लिया. इसकी सूचना स्थानीय कथारा ओपी पुलिस को दी गयी.

Also Read: झारखंड में Covid19 का तीसरा केस सामने आया, बांग्लादेश के तबलीगी जमात से लौटी बोकारो की महिला में मिला कोरोना का संक्रमण

सूचना पाकर थाना प्रभारी युधिष्ठिर महतो, एएसआई केएन पाठक दल-बल के साथ कथारा बस्ती पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना गोमिया के पुलिस इंस्पेक्टर सुजीत कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुरेश कुमार को दी.

सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी थाना पहुंचे. वहां से घटनास्थल पर गये. इनकी उपस्थिति में युवक एवं प्रतिबंधित मांस को जब्त कर थाना लाया गया. पकड़े गये युवक ने बताया कि उसका पिता बुधवार (8 अप्रैल, 2020) को परसातांड बाजार से एक मवेशी खरीदकर लाया था.

Also Read: झारखंड: कोरोना संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि, तबलीगी जमात से है कनेक्शन

रात में इसे काटकर सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बेचने के लिए वह पिता-पुत्र एक अन्य व्यक्ति के साथ असनापानी के लिए निकला. रास्ते में ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया.

इधर, थाना में उपस्थित प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जब्त मांस को रांची स्थित निदेशक विधिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जायेगा, ताकि यह पता चल सके कि यह मांस किस पशु का है. उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये युवक एवं उसके साथियों के खिलाफ मामले की जांच करेगी और उचित कानूनी कार्रवाई करेगी.

Also Read: Covid19: झारखंड, बंगाल समेत आठ राज्यों में कोल इंडिया ने 1,509 क्वारेंटाइन बेड बनाये

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए झारखंड समेत देश भर में लॉकडाउन है. इस दौरान मांसाहारी खाद्य पदार्थों (मछली, मांस आदि) की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है. गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) को बोकारो जिला में कोरोना वायरस की वजह से झारखंड में पहली मौत हुई है. एक दिन में प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 9 नये मामले सामने आये हैं, जिसमें 4 बोकारो के हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola