CM हिमंता विश्व सरमा के झारखंड दौरे पर सुरक्षा का सारा खर्च देगी असम सरकार, जानें पूरा मामला

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Jul 2024 2:01 PM

विज्ञापन

असम के एडीजी ने डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर जरूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें भाजपा ने प्रदेश सह प्रभारी बनाया है, इसलिए उनका लगातार आना जाना रहेगा.

विज्ञापन

रांची : असम के एडीजी ने डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर सीएम हिमंता विश्व सरमा के झारखंड दौरे के दौरान उनके लिए जरूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आग्रह किया है. उनकी सुरक्षा में जो भी खर्च आएगा उनका बिल भी भेजने का अनुरोध किया है. इसके पीछे उनका तर्क है कि वह विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाये गये हैं, लिहाजा उनका लगातार राज्य में आना जाना लगा रहेगा. इस वजह से उनकी सुरक्षा जरूरी है.

असम के एडीजी ने क्या लिखा है अपने पत्र में

असम के एडीजी ने डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर जरूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि सीएम हिमंता विश्व सरमा को पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है. इस कारण अभी उनका लगातार राज्य में आना जाना लगा रहेगा. उन्हें गृह मंत्रालय ने जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान की है. देश में वह कहीं भी जाते हैं तो उन्हें यह सुरक्षा मुहैया करानी पड़ती है. इसलिए उनके झारखंड दौरे के दौरान उचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया जाए. उसके ऐवज में जो भी खर्च आएगा उसका बिल भेज दें. उनकी सुरक्षा का सारा खर्च असम सरकार देगी.

झामुमो ने उठाया था सवाल

गौरतलब है कि झामुमो ने उनके लगातार झारखंड आने जाने पर होने वाले खर्च को लेकर सवाल उठाया था. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि भाजपा नेताओं के आने जाने, सरकारी संसाधनों का उपयोग करने और सुरक्षा पर सरकार को भारी खर्च करना पड़ता है. जिसका खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है. इसके बाद हिमंता विश्व सरमा ने उनके आने जाने के दौरान प्रोटोकॉल नहीं देने का आग्रह किया था. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था उनके ऊपर अब तक जो खर्च हुआ है उसका बिल मुझे दें मैं उसका भुगतान करूंगा.

Also Read: झारखंड पहुंचने के बाद हिमंता विश्व सरमा ने विधानसभा चुनाव में जीत का किया दावा, बताया- जनता का क्या है फीडबैक

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola