HBD Hemant Soren: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने बताया, झारखंड के मुख्यमंत्री को खाने में क्या है पसंद

Happy Birth Day Hemant Soren|झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खाने में क्या पसंद है? उनके घर में क्या-क्या खाना पकता है? सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने यह बता दिया कि उनके घर में क्या-क्या खाना बनता है.
Happy Birth Day Hemant Soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खाने में क्या पसंद है? उनके घर में क्या-क्या खाना पकता है? विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव में इस बात का पता चल गया. सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मीडिया को यह बता दिया कि उनके घर में क्या-क्या खाना बनता है. हेमंत सोरेन को खाने में क्या पसंद है. यकीनन आप भी यह जानना चाहते होंगे कि सीएम को खाने में क्या पसंद है. कल्पना सोरेन ने जो बताया है, उसके मुताबिक, पारंपरिक आदिवासी व्यंजन हेमंत सोरेन को बहुत पसंद हैं. आदिवासियों के सीजनल फूड उनके घर में बनते हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री बड़े चाव से खाते हैं. उनके घर में हर दिन रुगड़ा, धुस्का आदि बनता है. कल्पना सोरेन ने कहा कि उनके घर में भी आम लोगों की तरह ही खाना पकता है. रुगड़ा और धुस्का सीएम को पसंद हैं. अपनी सहेलियों के साथ रांची के जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव घूमने पहुंचीं कल्पना सोरेन ने कहा कि वह यहां घूमने आयीं हैं. विश्व आदिवासी दिवस और झारखंड आदिवासी महोत्सव हर आदिवासी के लिए गर्व का क्षण है. बता दें कि हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के घर हुआ था. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के द्वितीय सुपुत्र हेमंत सोरेन ने उनकी विरासत संभाल ली है. दिशोम गुरु झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, तो हेमंत सोरेन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. उन्होंने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उनकी शादी ओडिशा के मयूरभंज की रहने वालीं कल्पना सोरेन से हुई है. हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के दो पुत्र हैं. उनकी पत्नी कल्पना अभी राजनीति से दूर हैं. वह एक स्कूल चलाती हैं और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं. कई बार वह सरकारी कार्यक्रमों में हेमंत सोरेन के साथ स्टेज पर भी नजर आ चुकीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए