ePaper
Live Updates

Coronavirus Lockdown Jharkhand : आज कोरोना का एक भी नया मामला नहीं, 341 जांच रिपोर्ट आने बाकी

Updated at : 10 Apr 2020 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Jharkhand : आज कोरोना का एक भी नया मामला नहीं, 341 जांच रिपोर्ट आने बाकी

hemant soren all party meet in jharkhand to tackle coronavirus lockdown रांची : झारखंड (Jharkhand) में तीन दिन से कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) की. बैठक में उन्होंने सभी दलों के नेताओं से पूछा कि इस संकट से उबरने के लिए सरकार को क्या करना चाहिए. उन्होंने सरकार की तैयारी से भी सभी दलों के नेताओं को अवगत कराया. वह राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे. बैठक में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करेंगे. इस दौरान लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है. संकट की इस घड़ी में सरकार एक साथ कई मोर्चे पर काम कर रही है. एक ओर लोगों को स्वस्थ रखने के लिए पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ लोगों का हक मारने वाले जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए भी सरकार और उसके तंत्र को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:44 PM. 10 Apr 2010:44 PM. 10 Apr

झारखंड में आज कोरोना का एक भी नया मामला नहीं 

झारखंड में आज कोरोनावायरस का एक भी नया मामला नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अबतक कुल 1681 सैंपल कलेक्ट किये गये हैं, जिनमें 1326 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. वहीं 341 की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. झारखंड में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले कुल 14 हैं, जिसमें 7 मामले रांची के, 6 मामले बोकारो के और एक मामला हजारीबाग का है. राज्य में कोरोना संक्रमण से बोकारो में एक शख्स की मौत हो गयी है.

10:44 PM. 10 Apr 2010:44 PM. 10 Apr

जन वितरण प्रणाली दुकानदार पर FIR, लाभुकों को कम राशन देने का आरोप

रांची : जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने वाले पीडीएस दुकानदारों के खिलाफ जिला प्रशासन का सख्त रवैया जारी है. इसी क्रम में कार्डधारियों को कम राशन वितरण करने के आरोप में एक जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ एफआई आर दर्ज कराया गया है. रांची जिला अंतर्गत तमाड़ प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदार भरत किशोर साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. भरत किशोर साहू का लाइसेंस नंबर 18/88 है, जिन्हें जनवितरण प्रणाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुंडीदीरी दुकान आवंटित किया गया था.

अंत्योदय राशन कार्ड धारियों को कम राशन दिए जाने की शिकायत की जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी तमाड़ ने की. जांच में दुकानदार के खिलाफ शिकायत सही पायी गयी, जिसके बाद तमाड़ थाने में भरत किशोर साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसका थाना कांड संख्या 14/2020 है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार को तत्काल निलंबित कर दिया है.

10:44 PM. 10 Apr 2010:44 PM. 10 Apr

वन विभाग झारखंड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये 29,07,052 रुपये 

कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए झारखंड वन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन से लेकर तीन दिनों तक का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया गया. जिसमें अभी तक 29,07,052 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा जमा करा दी गयी है. साथ ही विभाग द्वारा सूचित किया गया है कि उनके पास और भी राशि जमा होगी तो उसे भी राहत कोष में दान कर दिया जायेगा.

2:53 PM. 10 Apr 202:53 PM. 10 Apr

समस्या उत्पन्न कर रहे असामाजिक तत्वों पर होगी कार्रवाई : हेमंत

सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कोरोना कभी भी विकराल रूप ले सकता है. उन्होंने कहा कि जो लोग रोग छुपा रहे हैं, वे मौत को दावत दे रहे हैं. ऐसे लोग जांच करवाने के लिए आगे आयें. मुख्यमंत्री ने कहा लॉकडाउन टूटने के बाद राज्य के बाहर से करीब 7 लाख लोग आयेंगे. उनकी व्यवस्था करनी होगी. सीएम ने कहा कि सभी मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे. हेमंत ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व समस्या उत्पन्न कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

2:53 PM. 10 Apr 202:53 PM. 10 Apr

तबलीगी जमात पर टिप्पणी करके फंस गये रामगढ़ के शिक्षा पदाधिकारी

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच तबलीगी जमात के बारे में फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले रामगढ़ के शिक्षा पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उनसे सात दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है. उनकी टिप्पणी को संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास माना गया है. कहा गया है कि यदि तय समय के भीतर उन्होंने जवाब नहीं दिया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

2:53 PM. 10 Apr 202:53 PM. 10 Apr

कोरोना संक्रमण के संकट से निबटने के लिए सर्वदलीय बैठक

कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट से निबटने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी. बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी दलों के नेताओं से राय मांगी कि इस संकट से किस तरह से निबटा जा सकता है. सभी दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि इस संकट से राज्य को उबारने में वे उनकी मदद करेंगे.

2:53 PM. 10 Apr 202:53 PM. 10 Apr

जमशेदपुर के दारोगा के परिवार को अनगड़ा में किया गया क्वारेंटाइन

रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना वायरस से संक्रमित परिवार मछली का कारोबार करता है. अनगड़ा की एक महिला उसके यहां से मछली लेकर जाती थी अपने गांव में बेचने. अनगड़ा के इस परिवार को उसके घर में ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है. सभी के सैंपल कोविड19 की जांच के लिए भेजे गये हैं. मछली बेचने वाली महिला का बेटा जमशेदपुर में दारोगा है.

2:53 PM. 10 Apr 202:53 PM. 10 Apr

सैनिटाइज करने के बाद हो रही गैस सिलिंडर की डिलीवरी

Coronavirus Lockdown Jharkhand : आज कोरोना का एक भी नया मामला नहीं, 341 जांच रिपोर्ट आने बाकी

झारखंड की राजधानी रांची में गैस सिलिंडर को भी सैनिटाइज करने के बाद ही ग्राहकों के घर पर उसकी डिलीवरी की जा रही है. इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी तरह किसी भी व्यक्ति तक कोरोना का वायरस नहीं पहुंच पाये. लॉकडाउन के दौरान गैस की डिलीवरी जारी है, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

1:20 PM. 10 Apr 201:20 PM. 10 Apr

लॉकडाउन में कोई भूख से न मरे, मरांडी ने हेमंत को लिखा पत्र

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि किसी भी गांव में लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति की भूख से मौत नहीं हो. मरांडी ने कुछ सलाह भी मुख्यमंत्री को दी है. उन्होंने कहा है कि चूंकि स्कूल बंद हैं, इसलिए शिक्षकों के माध्यम से एक-एक गांव में सभी गरीब परिवारों तक राशन पहुंचाने की सरकार व्यवस्था करे.

11:19 AM. 10 Apr 2011:19 AM. 10 Apr

महाराष्ट्र में फंसे गढ़वा के 27 मजदूरों ने सरकार से की भावुक अपील

Coronavirus Lockdown Jharkhand : आज कोरोना का एक भी नया मामला नहीं, 341 जांच रिपोर्ट आने बाकी

महाराष्ट्र के अकोला जिला के एक गांव में झारखंड के गढ़वा जिला के 27 मजदूर फंसे हुए हैं. ये लोग घर लौटना चाहते हैं. कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने के लिए वहां गये थे. लॉकडाउन की वजह से मुश्किल में हैं. इन लोगों ने हेमंत सोरेन सरकार और गढ़वा जिला प्रशासन से अपील की है कि उनके घर लौटने की व्यवस्था की जाये.

11:19 AM. 10 Apr 2011:19 AM. 10 Apr

हिंदपीढ़ी सील, फिर भी लग रही है भीड़

Coronavirus Lockdown Jharkhand : आज कोरोना का एक भी नया मामला नहीं, 341 जांच रिपोर्ट आने बाकी

झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है. बावजूद इसके, लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है. गलियों में काफी संख्या में लोग एक साथ देखे जा रहे हैं.

11:19 AM. 10 Apr 2011:19 AM. 10 Apr

एक दर्जन पीडीएस डीलर निलंबित

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के दौरान लाभुकों को राशन की आपूर्ति में गड़बड़ी करने वाले एक दर्जन जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की संयुक्त जांच में अनियमितता मिलने के बाद यह कार्रवाई की गयी. दुकानदारों पर कम राशन देने, अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने एवं एक माह का राशन देकर दो माह का इंट्री कराने के आरोप थे.

11:19 AM. 10 Apr 2011:19 AM. 10 Apr

मलयेशियाई महिला की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव

हिंदपीढ़ी की एक मस्जिद में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिली मलयेशियाई महिला की दूसरी रिपोर्ट आ गयी है. राज्य की पहली कोरोना संक्रमित इस विदेशी महिला की दूसरी रिपोर्ट आ गयी है. इसमें भी वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी है.

8:23 AM. 10 Apr 208:23 AM. 10 Apr

रांची : झारखंड (Jharkhand) में तीन दिन से कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) करेंगे. इसके बाद वह राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे. बैठक में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करेंगे. इस दौरान लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है. संकट की इस घड़ी में सरकार एक साथ कई मोर्चे पर काम कर रही है. एक ओर लोगों को स्वस्थ रखने के लिए पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ लोगों का हक मारने वाले जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए भी सरकार और उसके तंत्र को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola