पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज ईडी दायर करेगी आरोप पत्र, जमीन घोटाला मामले में हैं गिरफ्तार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 30 Mar 2024 5:21 PM

विज्ञापन

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने ईडी द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को खारिज कर दिया था. वे 5 फरवरी को चंपाई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट शामिल हुए थे.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दायर करेगी. इस मामले में जांच एजेंसी ने अपनी जांच पूरी कर ली है. आज उनकी न्यायिक हिरासत में के 60 दिन पूरे हो रहे हैं. नियमानुसार किसी की भी गिरफ्तारी के बाद एजेंसी को 60 दिनों के अंदर में आरोप पत्र दायर करना होता है.

झारखंड के पूर्व सीएम 31 जनवरी को हुए थे गिरफ्तार

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी 2024 को बड़गाईं अंचल जमीन के अवैध खरीद बिक्री मामले में गिरफ्तार किया था. जबकि 3 फरवरी से उनकी पूछताछ शुरू हुई थी. इस दौरान उनसे जमीन की खरीद बिक्री से लेकर कई मामलों में पूछताछ हुई थी. हालांकि प्रवर्तन निदेशालय की मानें तो उन्होंने कई बिंदुओं पर संतोषजनक जवाब नहीं दिये हैं.

हेमंत सोरेन ने आरोपों को नकारा

इधर हेमंत सोरेन ने ईडी द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को खारिज कर दिया था. वे 5 फरवरी को चंपाई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट शामिल हुए थे. जहां उन्होंने कहा था कि जमीन घोटाला मामले में उन पर लगाए गए आरोप सच हुई, तो वे झारखंड छोड़ देंगे. साथ ही साथ उन्होंने राजभवन पर भी निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, समय आने पर माकूल जवाब दूंगा.

Also Read: कहां हैं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन? झामुमो नेता कब मनाएंगी होली? ‘एक्स’ पर कर दिया ये ऐलान

हेमंत सोरेन ने ईडी अधिकारियों पर दर्ज कराई है प्राथमिकी

बता दें कि हेमंत सोरेन ने ईडी अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा था कि ईडी के इन अधिकारियों ने उनको और उनके समाज को परेशान करने और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए नई दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा था. मुझे इसकी जानकारी तक नहीं दी गई थी. जबकि उन्होंने मुझसे पहले ही कह रखा था कि वे 29 से 31 जनवरी के बीच मुझसे पूछताछ करेंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola