ePaper

Kalpana Soren: हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में हाईकोर्ट से मिली बेल, कहां हैं कल्पना सोरेन?

Updated at : 28 Jun 2024 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
kalpana soren with hemant soren

हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन. फाइल फोटो

Hemant Soren News: जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बेल मिल गई है. सबकी प्रतिक्रिया आ रही है, कल्पना सोरेन कहां हैं?

विज्ञापन

Hemant Soren ‍Bail News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार (28 जून) को जमानत दे दी. इसके बाद झामुमो कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. झामुमो और कांग्रेस के नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लेकिन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन कहां हैं?

कल्पना सोरेन के घर के बाहर पत्रकारों को प्रतिक्रिया का इंतजार

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद घर से लेकर पार्टी तक उनकी सारी जिम्मेदारियां संभालने वाली कल्पना सोरेन ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक ट्वीट तक नहीं किया है. पत्रकारों को उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है. सभी कल्पना सोरेन के आवास के बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं. पत्रकार बाहर खड़े हैं कि कल्पना सोरेन बाहर निकलेंगीं और कुछ प्रतिक्रिया देंगी.

विनोद पांडेय के साथ बसंत सोरेन बेल कराने पहुंचे पीएमएलए कोर्ट

दूसरी ओर, कल्पना सोरेन को जमानत की कागजी प्रक्रिया पूरा होने का इंतजार है. उनके देवर और झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं के साथ रांची के सिविल कोर्ट प्रांगण में स्थित पीएमएलए कोर्ट पहुंचे हैं. यहां 50 हजार रुपए के 2 बेल बांड भरे जाएंगे. इसके बाद पीएमएलए कोर्ट से हेमंत सोरेन को जमानत मिलेगी. जमानत के कागजात जेल भेजे जाएंगे. इसके बाद हेमंत सोरेन को जेल से रिहा किया जाएगा.

Also Read : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पसीना बहा रहीं कल्पना सोरेन

हेमंत सोरेन को लाने के लिए होटवार जेल जाएंगी कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन अपने आवास में इस पूरी कार्रवाई के पूरा होने का इंतजार कर रहीं हैं. जैसे ही उन्हें यह बताया जाएगा कि सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है, हेमंत सोरेन की दुल्हनियां उन्हें लेने के लिए होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल जाएंगीं. फिर हेमंत सोरेन को लेकर अपने घर पहुंचेंगी. हेमंत सोरेन के घर लौटने के बाद झामुमो के कार्यकर्ता एक बार फिर जश्न मनाएंगे.

बढ़ गया हेमंत सोरेन की दुल्हन कल्पना सोरेन का इंतजार

कल्पना सोरेन की इंतजार की घड़ियां उस वक्त बढ़ गईं, जब मालूम हुआ कि हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन, झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय और अन्य लोग झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई के लिए बेल बांड भरने के लिए ईडी की विशेष अदालत पहुंचे, लेकिन वहां जज मौजूद नहीं थे. झामुमो नेता हेमंत सोरेन को जल्द से जल्द अपने बीच देखना चाहते हैं. कल्पना सोरेन को भी उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है, जब उनके पति फिर उनके और उनके बच्चों के साथ होंगे.

हेमंत सोरेन की राजनीतिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाया

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने अपने पति की कई जिम्मेदारियां संभाल ली थी. घर की जिम्मेदारियां तो वह पहले से ही संभाल रहीं थीं, राजनीतिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया. गांडेय विधानसभा का उपचुनाव जीता. लोकसभा चुनाव में घूम-घूमकर झामुमो और उसके सहयोगी दलों के लिए प्रचार किया. चुनाव में पार्टी को अच्छी-खासी सफलता भी मिली. यहां तक कि उन्होंने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ के संचालन की भी जिम्मेदारी ले ली.

जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी

रांची के बड़गाईं में कथित जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया और 5 फरवरी को कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने पति के ‘एक्स’ के संचालन की जिम्मेदारी ले ली. उन्होंने घोषणा की कि जब तक झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन केंद्र सरकार और बीजेपी के षड्यंत्र को परास्त कर हम सब के बीच नहीं आ जाते, तब तक उनका यह अकाउंट, मेरे, यानी उनकी जीवन साथी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा चलाया जाएगा.

Read Also

Hemant Soren Bail: हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने कहा- झारखंड के पूर्व सीएम झुके नहीं, इसलिए हुई जेल

Hemant Soren Bail: हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने सुनाया फैसला

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन को जमानत मिलते ही शिबू सोरेन के आवास पर बढ़ी हलचल, दिशोम गुरु की दिल्ली यात्रा रद्द

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन की जमानत पर झामुमो की पहली प्रतिक्रिया – जय संविधान

Hemant Soren Bail: पांच महीने से जेल में बंद हेमंत को हाईकोर्ट से बेल, जमीन घोटाले के आरोप में ईडी ने किया था गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola