CM हेमंत सोरेन शुक्रवार को झारखंड के सरकारी कर्मियों को देंगे बड़ी सौगात, 5 लाख रुपये तक का मुफ्त हो सकेगा इलाज

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Feb 2025 4:26 PM

विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren Gift: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 फरवरी को स्वास्थ्य बीमा योजना की सौगात देने वाले हैं. इसके तहत सरकारी कर्मी 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करा सकेंगे.

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 फरवरी को राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करेंगे. इसके तहत राज्यकर्मियों और उसके परिजनों को हर साल 5 लाख रुपये का बीमा मुफ्त दिया जाएगा. साथ ही विशेष परिस्थिति में उनके दुर्घटनाग्रस्त अथवा मरनासन्न की स्थिति में एयर एंबुलेस या वायुयान यात्रा की सहायता का भी प्रवधान किया गया है.

5 लाख रुपये तक का मुफ्त होगा इलाज

झारखंड में लागू होने वाले स्वास्थ्य बीमा योजना केवल राज्यकर्मियों के लिए है. सीएंम हेमंत सोरेन द्वारा लागू की जाने वाली इस योजना में राज्यकर्मियों के परिजनों को हर साल पांच लाख रुपये की बीमा दी जाऐगी. इसके तहत राज्य सरकार के कर्मी किसी भी सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करा सकेंगे. हालांकि कुछ गंभीर बीमारियों के लिए 10 लाख रुपये तक का भी प्रावधान किया गया है. अत्याधिक क्रिटिकल कंडीशन में में अधिक राशि खर्च होने पर वहन इसका इलाज राज्य सरकार के फंड से होगा. इस योजना की शुरुआत एक कार्यक्रम में होगी. इसमें विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी शामिल होंगे.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

किनको मिलेगा यह योजना का लाभ

स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ राजकर्मियों के अलावा विधानसभा के सदस्यों झारखंड के सभी सेवानिवृत कर्मियों के साथ साथ रिटायर पदाधिकारी, विश्वविद्यालयों में कार्यरत टीचर, निबंधित अधिवक्ताओं, सरकार के अलग अलग बोर्ड के कर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों को मिलेगा.

इनपुट : लीजा बाखला

Also Read: सदन में गूंजा बालू का मुद्दा, विधायक सीपी सिंह ने सरकार को घेरा, तो मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया ये जवाब

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola