हेमंत सोरेन के बाहर आते ही JMM रिचार्ज, विधानसभा चुनाव में होंगे गठबंधन की धुरी, जानें आगे का सियासी समीकरण
Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Jun 2024 7:49 AM
हेमंत सोरेन चुनावी मैदान में इंडिया गठबंधन की धुरी होंगे. वह विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करेंगे. जेल से बाहर निकलने के बाद उनके लिए अभियान चलाना सहज हो गया है.
आनंद मोहन, रांची : हेमंत सोरेन की जेल की बंदिशें खत्म हो गयीं हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष शुक्रवार को पांच महीने जेल में काटने के बाद बाहर हैं. 31 जनवरी को श्री सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड की राजनीति बड़े बदलाव हुए. झामुमो ने चंपाई सोरेेन को मुख्यमंत्री बनाया, वहीं लोकसभा चुनाव में श्री सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को चेहरा बनाया. कल्पना सोरेन ने बखूबी अपनी भूमिका निभायी. साथ ही गांडेय विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल की. लोकसभा चुनाव में झामुमो को दो सीटों की बढ़त मिली और कल्पना सोरेन ने राजनीति में अपनी धाक दिखायी. अब हेमंत सोरेन जेल से बाहर हैं.
हेमंत सोरेन के बाहर निकलने के बाद झामुमो रिचार्ज हुआ है, वहीं इंडिया गठबंधन को ताकत मिली है. 28 जून का दिन झामुमो को लिए राजनीतिक सुकून और खुशियां भरा रहा. झारखंड की राजनीति अब नयी राह पकड़ेगी. हेमंत सोरेन चुनावी मैदान में इंडिया गठबंधन की धुरी होंगे. वह विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करेंगे. जेल से बाहर निकलने के बाद उनके लिए अभियान चलाना सहज हो गया है. हेमंत सोरेन के बाहर निकलते ही चंपाई सोरेन सरकार को लेकर अटकलें लग रही हैं. झामुमो अंदरखाने की मानें, तो विधानसभा चुनाव में समय कम है. तीन से चार महीने के लिए शायद ही सरकार का चेहरा बदला जाये. यह मानकर चला जा रहा है कि चंपाई सोरेन फिलहाल सुरक्षित हैं.
सरकार की मॉनिरटरिंग करेंगे, बढ़ेगा दखल
हेमंत साेरेन के जेल से निकलने के बाद सरकार के कामकाज में उनकी दखल बढ़ेगी. जेल में रहते हुए जो परेशानियां थी, वह अब नहीं रहेंगीं. चंपाई सोरेन सरकार की सीधे मॉनिटरिंग करेंगे. भले ही मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ना दिखें, लेकिन वह पावर सेंटर रहेंगे. सरकार के अहम फैसले में अब उनकी सीधी भागीदारी रहेगी.
गठबंधन के संवाद में हुई आसानी, जल्द तैयार होगा खाका
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाहर निकलने के बाद झारखंड में इंडिया गठबंधन के अंदर भी सहूलियत बढ़ेगी. अब हेमंत कांग्रेस के नेताओं से सीधा संवाद करेंगे. विधानसभा चुनाव को लेकर खाका जल्द तैयार होगा. रांची हो या फिर दिल्ली बातचीत में आसानी होगी. विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान को भी परेशानी नहीं रही.
Also Read: Hemant Soren Bail: जेल का ताला टूट गया, हेमंत सोरेन छूट गया; देखें 12 सेकेंड का वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










