मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने शहीद जवान सुनील धान को दी श्रद्धांजलि

Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Apr 2025 12:08 PM

विज्ञापन

प्रभात खबर

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नक्सली हमले में शहीद हुए जवान सुनील कुमार धान को श्रद्धांजलि दी. साथ ही शहीद जवान के परिजनों को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

रांची, प्रणव: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद जवान सुनील कुमार धान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी. साथ ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया. शनिवार को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले के नक्सल प्रभावित इलाका छोटानगारा और जराइकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती राधापोरा जंगल में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ हुआ था. जिसमें दो लोग घायल हो गये थे. जिसके बाद चिकित्सकों ने झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के कांस्टेबल सुनील कुमार धान को मृत घोषित कर दिया.

एक अन्य जवान विष्णु सैनी की स्थिति अब भी गंभीर

नक्सली मुठभेड़ एक अन्य जवान विष्णु सैनी की स्थिति अब भी गंभीर बतायी जा रही है. इस घटना की पुष्टि करते हुए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया था कि कोबरा-203 की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी यह हादसा हुआ. उन्होंने इसे दुखद घटना करार देते हुए कहा था कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ यह अंतिम लड़ाई है. हम इसका बदला जरूर लेंगे. मुठभेड़ जारी है और इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है. जल्द ही हम सभी नक्सलियों का खात्मा करेंगे.

Also Read: Dream 11: झारखंड के 5 युवकों की रातोंरात लगी लौटरी, 49 रुपए से बन गए करोड़पति, कैसे चमकी किस्मत?

चार मार्च से लगातार चलाया जा रहा सर्च अभियान

पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा, पोड़ाहाट और कोल्हान के जंगलों में पिछले चार मार्च से लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. जवान जब राधापोरा जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी उनका नक्सलियों से आमना-सामना हो गया. दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. बता दें कि सुनील धान की पैतृक वाहिनी जैप-3 गोविंदपुर धनबाद है. यह खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के कांटी पोहरा टोली के निवासी थे. वह पुलिस में एक नवंबर 2015 को बहाल हुए थे.

Also Read: झारखंड के इस युवक की रातों रात चमकी किस्मत, Dream 11 से जीता 1 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola