ePaper

हाथियों के उत्पात से प्रभावित परिवारों की मदद की

Updated at : 27 Jul 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
हाथियों के उत्पात से प्रभावित परिवारों की मदद की

मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो ने हाथी के उत्पात से प्रभावित परिवार को खाद्यान्न दिया.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो ने हाथी के उत्पात से प्रभावित परिवार को खाद्यान्न दिया. खलारी प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के दुल्ली लुकैया में पिछले दिनों जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाते हुए जयक्रियस केरकेट्टा, पौलुस केरकेट्टा, बरणावास केरकेट्टा के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और घर में रखे अनाज खा गये थे. खेतों में लगी फसलों को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया था. जिसके बाद भुक्तभोगी परिवार के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी थी. मुखिया पुष्पा खलखो ने उन सभी परिवारों को चावल, दाल, आटा, तेल, नमक और बच्चों के लिए बिस्किट भी उपलब्ध कराया. जंगली हाथियों के झुंड से लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए आहत परिवार के सदस्यों को सहयोग करने के लिए क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR MAHT

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola