ePaper

झारखंड में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी, संताल परगना के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 09 Jul 2023 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी, संताल परगना के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में मानसून सक्रिय है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि संताल परगना के 6 जिलों में तीन दिन तक कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इस दौरान किसानों और बागवानी करने वालों की फसल को नुकसान हो सकता है. इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है.

विज्ञापन

झारखंड में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गयी है. इस दौरान किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है. बागवानी फसल को भी नुकसान होने की आशंका है. इतना ही नहीं, निचले इलाकों में जल जमाव की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को स्पेशल बुलेटिन जारी कर यह चेतावन दी है.

11, 12 और 13 जुलाई को होगी भारी बारिश

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकट हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में 11, 12 और 13 जुलाई को भारी वर्षा होने की आशंका है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्षा का अलर्ट मुख्य रूप से संताल परगना के छह जिलों के लिए है. इसमें देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले शामिल हैं.

खेती-किसानी, बागवानी करने वाले बरतें सावधानी

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के इन छह जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान आम लोगों के साथ-साथ खेती-किसानी और बागवानी करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है. अगर पौधरोपण किया है, तो उसको भी नुकसान होने की आशंका है.

मौसम केंद्र ने जारी किया परामर्श

भारी बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम केंद्र ने लोगों के लिए परामर्श भी जारी किया है. इसमें गया है कि किसान खेतों और बगीचों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें. सब्जियां और फल अगर पक गये हैं, तो उसकी समय रहते तुड़ाई कर लें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रख लें. ऐसा नहीं करने पर उनके सड़ने का खतरा बढ़ जायेगा.

पेड़ या बिजली के पोल के नीचे न रहें

इतना ही नहीं, जल जमाव वाले क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह भी मौसम विभाग ने दी है, क्योंकि अगर गहराई का अंदाजा नहीं रहा, तो दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खराब मौसम के दौरान खेतों में भी नहीं जाना चाहिए, क्योंकि वज्रपात की आशंका रहती है. इस दौरान किसी पेड़ या बिजली के पोल के पास न खुद रहें, न अपने मवेशियों को छोड़ें. पक्की छत के नीचे शरण लें.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें अगले सप्ताह आपके इलाके का कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola