Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें अगले सप्ताह आपके इलाके का कैसा रहने वाला है मौसम

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें अगले सप्ताह आपके इलाके का कैसा रहने वाला है मौसम

Ranchi: People holding umbrellas cross a road amid monsoon rains, in Ranchi, Friday, July 7, 2023. (PTI Photo) (PTI07_07_2023_000179B)

Weather Forecat Next Week/Monsoon: आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली में सुबह बारिश देखने को मिली. जानें अगले सप्ताह आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन
undefined

देश के कई राज्यों में बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के वेदर के संबंध में जानकारी दी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह के दौरान गुजरात राज्य में हल्की/मध्यम व्यापक से व्यापक बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के पहले भाग के दौरान कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है जिसका प्रभाव आम जनजीवन पर पड़गा. सप्ताह के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत में सप्ताह के पहले भाग के दौरान हल्की/मध्यम से व्यापक बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. सप्ताह के दौरान पूर्वोत्तर भारत में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

undefined

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में और बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हु��� चौबीस घंटे की अवधि में कुल तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. आईएमडी ने दिन के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

undefined

आईएमडी ने अगले चार से पांच दिनों के लिए केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिनों में उत्तर भारत में भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आठ से नौ जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

undefined

9 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान पूर्वानुमान – 35 डिग्री सेल्सियस है. 10 जुलाई पटना का तापमान अधिकतम पूर्वानुमान – 34 डिग्री सेल्सियस, -11 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान पूर्वानुमान – 33 डिग्री सेल्सियस, 12 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान पूर्वानुमान – 33 डिग्री सेल्सियस है.

undefined

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज भी इन इलाकों में भारी बारिश होगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने व पश्चिम बंगाल व ओडिशा के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से झारखंड में 12 जुलाई तक आकाश में बादल छाये रहेंगे व रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन