पूर्वी सिंहभूम में रिकॉर्ड बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम में रिकॉर्ड बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र काफी सक्रिय है. इससे झारखंड में लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है.

विज्ञापन

रांची. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र काफी सक्रिय है. इससे झारखंड में लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने एक जुलाई को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसी प्रकार दो जुलाई को चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, तीन जुलाई को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार व लोहरदगा, चार जुलाई को कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो व रामगढ़ तथा पांच और छह जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने छह जुलाई तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे. बीच-बीच में धूप भी निकलेगी और कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

जमशेदपुर में 40.2 और रांची में 11 मिमी हुई बारिश

सोमवार को जमशेदपुर में 40.2 मिमी और रांची में 11 मिमी बारिश हुई. जबकि पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम में 143.2 मिमी बारिश हुई. वहीं मेदिनीनगर में छिटपुट, बोकारो में छह मिमी, देवघर में पांच मिमी, गोड्डा में छह मिमी, खूंटी में नौ मिमी, लातेहार में तीन मिमी, सरायकेला में सात मिमी, सिमडेगा में आठ मिमी तथा चाईबासा में तीन मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी.

राज्य में अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 11 साल में जून माह में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में रिकॉर्ड 607.8 मिमी बारिश हुई है. जबकि राजधानी रांची में 600.5 मिमी, लातेहार में 508.7 मिमी, सरायकेला खरसांवा में 501.6 मिमी, रामगढ़ में 486.2 मिमी, सिमडेगा में 441.6 मिमी, लोहरदगा में 395.1 मिमी, पश्चिम सिंहभूम में 382.5 मिमी, खूंटी में 380.5 मिमी, चतरा में 375.4 मिमी, धनबाद में 343.4 मिमी, गुमला में 322.2 मिमी तथा बोकारो में 282.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. एक से 30 जून तक पूरे झारखंड में 348.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्यतः इस समय 189.5 मिमी बारिश होती है. यानि राज्य में अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. देवघर, पलामू व गोड्डा में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है. रांची में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola