ePaper

सावधान! बदल रहा है झारखंड का मौसम, IMD ने जारी किये 13 अलर्ट, 3 घंटे में 18 जिलों में वर्षा की चेतावनी

Updated at : 21 Aug 2025 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert : 30 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

Heavy Rain Alert: झारखंड के लोगों सावधान हो जाइए. अगले 1 से 3 घंटे में 18 जिलों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ वर्षा होने वाली है. इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. तेज हवाएं चलेंगी. इसलिए बेहद सावधान और सतर्क रहें. मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग घरों में रहें. सावधानी बरतें.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: सावधान! बदल रहा है झारखंड का मौसम. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अब तक 13 अलर्ट जारी कर दिये हैं. इसमें 9 येलो अलर्ट हैं और 4 ऑरेंज अलर्ट. पिछले 2 घंटे में अलग-अलग जिलों के लिए 4 ऑरेंज अलर्ट जारी किये गये हैं. इसमें 18 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा-वज्रपात और तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गयी है. कहा गया है कि इन जिलों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान भी चलेगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

Heavy Rain Alert: इन 18 जिलों में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सबसे पहले पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़ और रांची जिले में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया. इसके बाद चतरा के लिए और फिर बोकारो, चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. कुछ देर बाद संताल परगना के देवघर, दुमका, गुमला, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

1 से 3 घंटे में गरज-चमक के साथ होगी वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 1 से 3 घंटे में ऊपर के सभी 18 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ वर्षा होगी. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर न जायें. किसानों को भी खेत की ओर नहीं जाने की सलाह दी गयी है. कहा गया है कि किसान मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खराब मौसम के दौरान बरतें विशेष सावधानियां

मौसम विभाग ने एक दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि खराब मौसम को देखते हुए सावधान और सतर्क रहें. सुरक्षित स्थान पर शरण लें. अगर बारिश के दौरान बिजली चमक रही हो, तो पक्की छत के नीचटे शरण लें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसी भी सूरत में बिजली के पोल के आसपास न रहें. पेड़ों के नीचे भूलकर भी शरण न लें. ये दोनों जगह वज्रपात के दौरान आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

18 जिले, जहां के लिए वर्षा-वज्रपात का जारी हुआ अलर्ट

  • पूर्वी सिंहभूम
  • रामगढ़
  • रांची
  • चतरा
  • बोकारो
  • चतरा
  • धनबाद
  • गढ़वा
  • गिरिडीह
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • पलामू
  • देवघर
  • दुमका
  • गुमला
  • जामताड़ा
  • सरायकेला-खरसावां

इसे भी पढ़ें

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने माना – झारखंड में हो रही यूरिया की कालाबाजारी, कही ये बात

रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को, रजरप्पा के दामोदर में विसर्जित होंगी अस्थियां

झारखंड के 11 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, कल रांची सहित 14 जिलों में होगी बारिश

किसान 31 अगस्त तक करा लें ये काम, नहीं तो पछतायेंगे, सरायकेला-खरसावां में अब तक आये 3,784 आवेदन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola