ePaper

स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का किया उल्लंघन

Updated at : 20 Aug 2020 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का किया उल्लंघन

स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का किया उल्लंघन

विज्ञापन

रांची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है. कोरोना जांच के लिए सैंपल देने व सर्दी-बुखार रहने के बावजूद वे कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए. मुख्यमंत्री सहित 10 कैबिनेट मंत्रियों के कोरेंटिन होने के मुद्दे पर प्रशासनिक हलके में इस बात की चर्चा हो रही है. हालांकि, मंगलवार रात में स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव ने कैबिनेट की बैठक के बाद आरटीपीआर जांच के लिए नमूना दिये जाने की बात कही थी.

प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा है कि मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री ने अपने आवास पर लोगों की कोरोना जांच कराने की इच्छा जतायी. इसके बाद सुबह करीब 11.30 बजे टेस्ट के लिए टीम उनके आवास पर पहुंची. रैपिड एंटीजेन टेस्ट में मंत्री के पीए और सुरक्षा गार्ड पॉजिटिव पाये गये, हालांकि मंत्री की रिपोर्ट निगेटिव आयी.

रैपिड एंटीजेन टेस्ट के वक्त भी मंत्री की तबीयत ठीक नहीं थी. कोविड-19 के दिशा निर्देश के अनुसार, किसी कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति का रैपिड एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आने की स्थिति में संबंधित मरीज को ट्रूनेट या आरटीपीसीआर से टेस्ट जरूरी है. दूसरी जांच रिपोर्ट आने तक उक्त व्यक्ति को कोरोना निगेटिव नहीं माना जायेगा.

साथ ही दूसरी रिपोर्ट आने तक व्यक्ति को आइसोलेशन में रहना है. इस प्रावधान के आलोक में जांच टीम ने आरटीपीसीआर के सहारे क्रॉस चेक करने के लिए मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे स्वास्थ्य मंत्री का दूसरा सैंपल लिया. दूसरी जांच रिपोर्ट आने तक मंत्री ने खुद को आइसोलेशन में नहीं रखा और कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola