ePaper

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मना

Updated at : 13 Aug 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मना

महिलौंग पंचायत के होरहाप में बुधवार को शालिनी अस्पताल व उषा मार्टिन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

अनगड़ा.

महिलौंग पंचायत के होरहाप में बुधवार को शालिनी अस्पताल व उषा मार्टिन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीणों का बीपी, ब्लड शूगर तथा किशोरियों, गर्भवती एवं धातृ माताओं का हीमोग्लोबिन जांच की गयी. जरूरतमंदों को जरूरी दवा दी गयी. डॉ मृदुला कच्छप के निर्देशन में मरीजों की जांच की गयी. सभी को मौसमी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गयी. समाजसेवी उमेश महतो ने कहा कि शालिनी अस्पताल व उषा मार्टिन फाउंडेशन का यह पहल सराहनीय है. अनगड़ा व नामकुम प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर एवं पोषण स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. मौके पर शालिनी अस्पताल के वरीय प्रबंधक राणा विकास, शिशिर कुमार भगत, पंकज, रंगलाल, मोहर, मोनीत भूतकुमार, संगीता, केदार महतो, बसंती, रायमुनी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola