Ranchi News: हटिया ग्रिड से बाधित होगी बिजली, 24 सितंबर को आधी रांची रहेगी अंधेरे में

Ranchi News: विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी बिजली की जबरदस्त किल्लत होगी. हालांकि, जेबीवीएनएल ने कहा है कि अगर मौसम ने साथ दिया, तो आपूर्ति पर आंशिक असर ही पड़ेगा. बिजली की किल्लत वाले कुछ इलाकों में रोटेशन के तहत बारी-बारी से कामचलाऊ बिजली उपलब्ध करायी जायेगी.
Ranchi News: हटिया-वन ग्रिड में दुर्गा पूजा (Durga Puja 2022) के पहले उपकरणों को बदलने और इसकी मरम्मत का काम होगा. शनिवार को मेगा पावर ब्लॉक (Mega Power Block) लिया जायेगा. बिजली बंद रहने के चलते उपभोक्ताओं को अपने जरूरी काम शनिवार से पहले ही निबटा लेने होंगे. इस दौरान ग्रिड के चार में से दो बड़े पावर ट्रांसफार्मर एक और दो से सप्लाई करीब दो घंटे (सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक) पूरी तरह से बंद रहेगी.
आपूर्ति लाइन में मरम्मती का होगा काम
पावर ब्लॉक के दौरान ग्रिड के 132/33 केवी आपूर्ति लाइन में मरम्मती का काम किया जाएगा. विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी बिजली की जबरदस्त किल्लत होगी. हालांकि, जेबीवीएनएल (Jharkhand Bijali Vitaran Nigam Limited) ने कहा है कि अगर मौसम ने साथ दिया, तो आपूर्ति पर आंशिक असर ही पड़ेगा. बिजली की किल्लत वाले कुछ इलाकों में रोटेशन के तहत बारी-बारी से कामचलाऊ बिजली उपलब्ध करायी जायेगी.
Also Read: Jharkhand News: 15 घंटे बिजली को तरसे रांची समेत आसपास के पांच लाख की आबादी, जानें कैसे
33 केवी पावर सब-स्टेशन के इन इलाकों में होगा संकट
हटिया ग्रिड से बिजली की सप्लाई बंद रहने का असर शहर के 33 केवी राजभवन, रातू, ब्रॉम्बे, टाटीसिल्वे, विधानसभा और बेड़ो पावर सब-स्टेशनों से जुड़े फीडरों पर पड़ेगा. इसके अलावा हरमू, कांके, धुर्वा, आरएनडी सेल, अरगोड़ा पीएसएस से भी आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
50 से 60 मेगावाट बिजली की होगी कमी
ग्रिड से सप्लाइ बंद रहने के चलते राजधानी को होने वाली आपूर्ति में 50 से 60 मेगावाट बिजली की कमी होगी. आमतौर पर 50 एमवीए के चार बड़े साइज के ट्रांसफार्मरों से 120 से 125 मेगावाट बिजली शहर के अंदर ट्रांसमिट की जाती है. झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के अनुसार, ट्रांसफार्मर नंबर 1 और 2 में मेंटेनेंस कार्य किया जाना है.
Also Read: रांची में हाई-वोल्टेज तार टूटा, दिन भर रही बिजली गुल, जानें, कब शुरू होगी इलेक्ट्रिक सप्लाई
रिपोर्ट- बिपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




