रांची में हाई-वोल्टेज तार टूटा, दिन भर रही बिजली गुल, जानें, कब शुरू होगी इलेक्ट्रिक सप्लाई

Updated at : 06 Sep 2022 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में हाई-वोल्टेज तार टूटा, दिन भर रही बिजली गुल, जानें, कब शुरू होगी इलेक्ट्रिक सप्लाई

Power Supply Disrupted in Ranchi: तार टूटने की वजह से रांची के डंगराटोली, लालपुर, कोकर, बर्दवान कंपाउंड, नगरा टोली, रिम्स के आसपास का इलाकों के साथ-साथ बूटी मोड़ के जयप्रकाश नगर, दीपाटोली समेत बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित रही. एहतियातन खेलगांव में भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी.

विज्ञापन

Power Supply Disrupted in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में हाई-वोल्टेज तार टूट जाने की वजह से कई इलाकों में दिन भर बिजली गुल रही. बताया गया कि 33 केवी हाई वोल्टेज तार टूट गया था. उसकी मरम्मत का काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है. धीरे-धीरे बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

undefined

तार टूटने की वजह से रांची के डंगराटोली, लालपुर, कोकर, बर्दवान कंपाउंड, नगरा टोली, रिम्स के आसपास का इलाकों के साथ-साथ बूटी मोड़ के जयप्रकाश नगर, दीपाटोली समेत बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित रही. एहतियातन खेलगांव में भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी.

undefined

बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से तकरीबन 1.5 लाख की आबादी प्रभावित हुई. इन इलाकों में सुबह 9 बजे के आसपास बिजली चली गयी, जिसकी वजह से पानी की किल्लत हो गयी. जिन लोगों ने सुबह मोटर नहीं चलाया था, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पाये.

undefined

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिमटेड के रांची आपूर्ति सर्किल के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है. धीरे-धीरे बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. अगर एक बार में सभी जगह आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी, तो ट्रांसफॉर्मर के जलने का खतरा है.

undefined

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि स्थिति बहुत जटिल हो गयी है. 33 केवी हाई वोल्टेज तार के नीचे लोगों ने घर बना लिये हैं. इतने भारी तार को खींचने के लिए ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर का इस्तेमाल होता है. शहरों में अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, जगह के अभाव में कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत हो रही है.

undefined

बता दें कि नामकुम सब-स्टेशन से ही राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) को भी बिजली की आपूर्ति होती है. चूंकि रिम्स कांके ग्रिड से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए अस्पताल पर बहुत ज्यादा बोझ नहीं पड़ा. वहां की विद्युत आपूर्ति जारी रही.

रिपोर्ट- बिपिन सिंह, रांची

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola