ईरान-इजराइल युद्ध: मर्चेंट शिप पर हमले में दो भारतीयों की मौत, एक लापता

Updated:
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, फोटो एक्स

Iran Israel War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है. इस बीच विदेश मंत्रालय ने बताया कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग के दौरान मर्चेंट शिप पर हवाई हमला हुआ, जिसमें दो भारतीयों की मौत हो गई. जबकि एक लापता है.

विज्ञापन

Iran Israel War: ईरान-इजराइल जंग में भारतीयों के मारे जाने पर MEA के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने कहा, हमारे दो भारतीय नागरिक मारे गए हैं, और एक लापता है. यह तब हुआ जब वे मर्चेंट शिप पर सवार थे. GCC रीजन में कुछ भारतीय घायल हुए हैं, उनका इलाज किया जा रहा है. हमारा कॉन्सुलेट उनके टच में है. आज सुबह दुबई में एक भारतीय नागरिक घायल हो गया. उसका हॉस्पिटल में भी इलाज चल रहा है. हम रेगुलर टच में हैं.

विज्ञापन

नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत Committed

MEA के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कहा- भारत खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया- हमने एक कंट्रोल शुरू किया है. हमें भारतीय नागरिकों को लेकर बहुत सारे फोन कॉल आ रहे हैं, और हम फोन करने वाले लोगों को गाइड कर रहे हैं.

ईरान-इजराइल और अमेरिकी हमले में हजारों लोगों की हो चुकी है मौत

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर एक बड़ा सैन्य हमला किया था जिसमें ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इस युद्ध में ईरान में कम से कम 1,230, लेबनान में 397 और इजराइल में 11 लोगों की जान जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: भारत आ रहे थाई झंडे वाले जहाज पर मिसाइल हमला, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola