ePaper

हरि नारायण सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

Updated at : 18 Jul 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
हरि नारायण सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

डीएवी गांधीनगर में गुरुवार को एक दिवसीय हरि नारायण सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न हाउस के लगभग 60 बच्चे शामिल हुए.

विज्ञापन

रांची. डीएवी गांधीनगर में गुरुवार को एक दिवसीय हरि नारायण सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न हाउस के लगभग 60 बच्चे शामिल हुए. इसके बालक वर्ग में विक्रम कुमार प्रथम, अर्पित कुमार द्वितीय व अपूर्व कुमार तृतीय स्थान पर रहे. वहीं बालिका वर्ग में शांभवी कुमारी प्रथम, श्रेया कुमारी द्वितीय व अनीशा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एन आचार्य, बिंदु देवी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. मौके पर स्कूल के खेल शिक्षक गोविंद झा, पुष्प कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे.

झारखंड पुरुष व महिला हॉकी टीम जीती

कोलकाता में 14 से 21 जुलाई तक आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की महिला व पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. गुरुवार को झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने ओड़िशा को 2-0 से हराया. वहीं महिला हॉकी टीम ने बिहार को 10 गोल से पर पराजित किया. दोनों टीमों को हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola