अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी : एसडीएम
Author Anand ram mahto
Updated:
विज्ञापन

डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार व चेक
विज्ञापन
बुंडू.
विद्यार्थियों के लिए जीवन में अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है. सभी विद्यार्थियों में अपार संभावना है. विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचानें और सफलता के लिए निरंतर प्रयास करें. उक्त बातें बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय बुंडू में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम केके बेसरा ने बतौर मुख्य अतिथि कही. एसडीएम ने डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पदक और चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. सम्मान पानेवाले खिलाड़ियों में आशीष उरांव, जयपवन उरांव, सुमित उरांव, जगदीश उरांव, शिवसागर उरांव, नितेश उरांव, उमेश उरांव, दीपक उरांव, पिंकू उरांव और दीपक मुंडा शामिल थे. प्रत्येक खिलाड़ियों को 5100 रुपये का चेक दिया गया. कार्यक्रम में प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल दोनों की जीवन के अभिन्न अंग हैं. कार्यक्रम में प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर स्वागत किया. कार्यक्रम में स्कूल विद्यार्थी व शिक्षक मौजदू थे.डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार व चेक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










