गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर रांची में सजा विशेष दीवान, शबद गायन व लंगर के साथ लोगों ने किए रक्तदान

Published by :Guru Swarup Mishra
Published at :16 Jun 2024 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
शहीदी गुरुपर्व पर जुटे श्रद्धालु

शहीदी गुरुपर्व पर जुटे श्रद्धालु

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर रविवार को रांची में विशेष दीवान सजाया गया. इस दौरान शबद गायन के बाद लोगों ने लंगर का स्वाद चखा. रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान भी किए.

विज्ञापन

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा पंचम पातशाह गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दीवान सजाया गया. विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 11 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा हम पापी तुम पाप खंडन नीको ठाकुर देसा माधो हम ऐसे तू ऐसा… शबद गायन से हुई. हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने मेरे मन सुखदाता हरि सोइ, गुर परसादी पाईऐ करमि परापति होइ…शबद गायन किया.

वाहेगुरु का जाप भी कराया
रांची के आयोजन में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई तवनीत सिंह जी चंडीगढ़ वाले ने से सिमरे जिन आप सिमराए नानक था कै लागो पाए… एवं लाग गले सुण विनती मेरी…तथा सतगुर आगै शीश भेट देहो…जैसे कई शबद गायन कर साध संगत को भावविभोर कर दिया. उन्होंने संगत को वाहेगुरु का जाप भी कराया. गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह जी द्वारा अरदास, वाहेगुरु का हुकुमनामा पढ़े जाने एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति दोपहर 3 बजे हुई.

भेंट किया गुरु घर का सरोपा
सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल ने भाई नवनीत सिंह जी एवं साथियों को गुरु घर का सरोपा भेंट कर सम्मानित किया. गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने आयोजन में सहयोग के लिए स्त्री सत्संग सभा, गुरुनानक सेवक जत्था समेत सभी सेवादारों का शुक्रिया अदा किया तथा सभी श्रद्धालुओं से इसी तरह सत्संग सभा द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले सभी दीवानों में बढ़-चढ़कर शामिल होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त करने को कहा. मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गुरु घर के सेवक पवनजीत सिंह खत्री द्वारा यूट्यूब चैनल मेरे साहिब पर किया गया. दीवान समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया गया, जिसमें सभी धर्म के लोगों ने पंगत में बैठकर गुरु का लंगर चखा.

सत्संग सभा ने लगाई छबील
शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में सत्संग सभा द्वारा छबील लगाई गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को मीठी शर्बत पिलाई गई. छबील में बसंत काठपाल, गौरव मिढ़ा, हरविंदर सिंह हनी, अमन डावरा, रौनक ग्रोवर समेत अन्य ने सेवा की. लंगर की सेवा में अशोक गेरा, सुरेश मिढ़ा, मोहन काठपाल, जीवन मिढ़ा, राजकुमार सुखीजा, अनूप गिरधर, हरीश मिढ़ा, विनोद सुखीजा, नानक चंद अरोड़ा एवं महेंद्र अरोड़ा तथा जोड़े की सेवा में बसंत काठपाल, प्रेम मिढ़ा, लक्ष्मण अरोड़ा, पुरुषोत्तम सरदाना, तुषार मिढ़ा, गीता मिढ़ा, उर्वशी अरोड़ा, गरिमा अरोड़ा समेत अन्य की विशेष भागीदारी रही.

दो महिलाओं समेत 14 ने किया रक्तदान
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस मौके पर गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में दो महिलाओं समेत कुल चौदह लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. शिविर के संचालन में जत्था के सूरज झंडई, पीयूष मिढ़ा, करण अरोड़ा, जयंत मुंजाल, जीत सिंह, छोटू सिंह, वंश डावरा, कशिश नागपाल, ऋषभ शर्मा, चंचल ग्रोवर, अमन सचदेवा, रौनक ग्रोवर, गीतांशु गांधी, गीतांशु तेहरी, साहिल सरदाना, विनीत खत्री, इनिश काठपाल, संदीप पपनेजा समेत अन्य की विशेष सक्रियता रही.

मौके पर ये थे मौजूद
आज के दीवान में हरविंदर सिंह बेदी, हरगोबिंद सिंह,चरणजीत मुंजाल,वेद प्रकाश मिढ़ा,रमेश पपनेजा,इंदर मिढ़ा,सुभाष मिढ़ा,हरजीत बेदी,जीतू अरोड़ा,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,कवलजीत मिढ़ा,कमल मुंजाल,मोहन लाल अरोड़ा,अश्विनी सुखीजा,नीरज गखड़,रमेश गिरधर,सागर थरेजा,मिक्की मिढ़ा,कमल अरोड़ा,राकेश गिरधर,पंकज मिढ़ा,गीता कटारिया,मनोहरी काठपाल,बबली दुआ,शीतल मुंजाल,मनजीत कौर,बिमला मिढ़ा,रमेश गिरधर,रेशमा गिरधर,नीता मिढ़ा,ममता थरेजा,नीतू किंगर,इंदु पपनेजा,रूपा मिढ़ा,दुर्गी देवी मिढ़ा,खुशबू मिढ़ा,आशा मिढ़ा,एकता मिढ़ा,गूंज काठपाल,रश्मि मिढ़ा,उषा झंडई,किरण अरोड़ा,बंसी मल्होत्रा,श्वेता मिढ़ा,अमर मुंजाल,रजनी तेहरी,गुड़िया मिढ़ा,अंजू काठपाल,रजनी कौर,उषा पपनेजा,बबीता पपनेजा,नीती थरेजा,हर्षा मिढ़ा,सुषमा गिरधर,रेखा मुंजाल,मीना गिरधर,शीतल तेहरी,रानी तलेजा,प्रेमी काठपाल,कांता मिढ़ा,रेशमा गिरधर,कंचन सुखीजा समेत अन्य शामिल थे.

Also Read: हर तीन माह पर रक्तदान करें

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola