ePaper

Green ration card : राशन कार्ड के लिए जल्द करें आवेदन, विशेष अभियान दिवस पर भी कर सकते हैं अप्लाई, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 08 Oct 2020 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
Green ration card : राशन कार्ड के लिए जल्द करें आवेदन, विशेष अभियान दिवस पर भी कर सकते हैं अप्लाई, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Green ration card : रांची : हरा राशन कार्ड के लिए आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो ये खबर आपके लिए है. रांची जिले में एक बार फिर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है. झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड के लिए अधिक से अधिक लोग आवेदन कर सकें, इसलिए नौ अक्टूबर (शुक्रवार) को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया है.

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नौ अक्टूबर 2020 को विशेष अभियान दिवस का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों, शहरी क्षेत्र के अंचलों और वार्डों में किया गया है. यहां लोग अपना आवेदन दे सकेंगे. विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत कार्यालय और वार्ड में पार्षद कार्यालय में कैंप लगाये जायेंगे. रांची के शहरी क्षेत्र के सभी चारों अंचल अरगोड़ा, बड़गाई, शहर और हेहल अंचल में अतिरिक्त कैंप लगाये जायेंगे. रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने इस संबंध में सभी बीडीओ, सीओ एवं अन्य पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं.

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ 15 नवंबर 2020 को किया जायेगा. इस योजना के अंतर्गत आच्छादित लोगों को महीने में 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य एक रुपये किलोग्राम की दर से दिया जायेगा. नई झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में रांची जिले में कुल संख्या 1,32,514 लोगों को शामिल किया जाना है. झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए 15 अक्टूबर तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं. www.aahar.jharkhand.gov.in पर भी हरा राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : दुर्गा पूजा से पहले दो ट्रेनों को मिली हरी झंडी, झारखंड, बिहार व बंगाल का सफर होगा आसान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola