सारंडा में घायल सीआरपीएफ जवान को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया, रांची में बनाया ग्रीन कॉरिडोर

घायल जवान को दिल्ली ले जाने के लिए रांची में बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर. फाइल पोटो
Green Corridor For CRPF Jawan: पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए कोबरा बटालियन के 2 जवानों में से एक को सोमवार को रांची के एम्स में भर्ती कराया गया. घायल जवान को हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया गया. इसके लिए रांची में अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था.
Table of Contents
Green Corridor For CRPF Jawan: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के एक जवान को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को हवाई मार्ग से दिल्ली ले जाया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि रांची पुलिस ने घायल जवान को एंबुलेंस से अस्पताल से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए एक खास ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाया.
आईईडी विस्फोट में जंगल में घायल हुआ था जवान
संबंधित जवान कोबरा बटालियन के उन 2 जवानों में से एक है, जो रविवार को सारंडा जंगल में माओवाद रोधी अभियान के दौरान अलग-अलग आईईडी विस्फोटों में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. महानिरीक्षक (अभियान) माइकल राज एस ने बताया है कि आज एक जवान को हवाई मार्ग से दिल्ली ले जाया गया. उसे एम्स में भर्ती कराया गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Green Corridor For CRPF Jawan: रांची के अस्पताल में किया जा रहा था इलाज
उन्होंने बताया कि दूसरा जवान, जिसका रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, उसे भी बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचाया जायेगा. दोनों घायल जवानों के नाम हेड-कांस्टेबल आलोक दास और सिपाही नारायण दास हैं.
इसे भी पढ़ें
सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल
सारंडा में फिर आईईडी ब्लास्ट, पत्ता चुन रही 18 साल की युवती फूलो 20 फुट ऊपर उड़ी, मौत, 2 अन्य घायल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




