वकील की हत्या मामले में जांच की स्थिति बताये सरकार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jul 2020 11:10 PM
हाइकोर्ट ने शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई के दाैरान जमशेदपुर के अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या को गंभीरता से लिया. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने महाधिवक्ता राजीव रंजन से पूछा कि अनुसंधान की अद्यतन स्थिति क्या है.
रांची : हाइकोर्ट ने शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई के दाैरान जमशेदपुर के अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या को गंभीरता से लिया. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने महाधिवक्ता राजीव रंजन से पूछा कि अनुसंधान की अद्यतन स्थिति क्या है. सरकार की ओर से इस मामले में अब तक क्या कुछ किया गया है.
श्री रंजन ने बताया कि हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच तेजी से चल रही है. पूरे मामले का शीघ्र खुलासा हो जायेगा. हत्या के विरोध में झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने पूरे राज्य में न्यायिक कार्यों से अलग रहने का निर्णय लिया था. हाइकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए जानकारी मांगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










