Gold Silver Rate: झारखंड में सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, चांदी के रेट में उछाल, जानें आज की कीमत
जबकि 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,700 रुपए है. बता दें कि कल 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य 59,850 रुपये था. वहीं, 22 कैरेट की कीमत 57,000 रुपये है.
रांची : नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी के गहने बनवाना चाह रहे हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहतर है. क्योंकि रांची में सोना के भाव में जबरदस्त गिरावट हुई है. वहीं चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. राजधानी के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 59,540 रुपये दर्ज किया गया है. वहीं चांदी की कीमत 77,500 रुपये प्रति किलो ग्राम है.
जबकि 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,700 रुपए है. बता दें कि कल 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य 59,850 रुपये था. वहीं, 22 कैरेट की कीमत 57,000 रुपये है. वहीं, बोकारो, जमशेदपुर और धनबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 57011 रुपये है. जबकि चांदी का रेट देवघर, धनबाद और जमशेदपुर में 66,836 रुपये प्रति किलो ग्राम है. गोल्ड और सिल्वर के रेट में उतार चढ़ाव की वजह उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज है. जबकि सर्राफा बाजार में चल रहे साने और चांदी का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है.
Also Read: Gold Silver Price: झारखंड में हरतालिका तीज पर सोना-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी के लिए बेहतरीन मौका, जानें कीमत
अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो आप इसकी क्वालिटी से कभी समझौता न करें. हमेशा हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. बता दें कि, भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. इसको देख कर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.
आपको बता दें कि हमारे देश में मुख्य तौर पर सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट की क्वालिटी में मिलता है. अब इनमें से 24 कैरेट गोल्ड से आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं. ऐसे में, आभूषण बनाने के लिए सबसे अधिक चलन में 22 कैरेट सोना ही है. यह सोना 91.67 प्रतिशत शुद्ध होता है. यानी इसके 8.33 प्रतिशत भाग में चांदी, तांबा, जिंक जैसी अन्य धातुएं होती हैं. हम इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










