घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ लागू हुई आदर्श आचार संहिता, 11 नवंबर को वोटिंग

घाटशिला (एसटी) विधानसभा उपचुनाव के बारे में प्रेस को जानकारी देते झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार.
Ghatshila By Poll 2025: झारखंड की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गयी है. इसके साथ ही घाटशिला (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गयी है. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.
Table of Contents
Ghatshila By Poll 2025: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपुचनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार की शाम धुर्वा स्थित निर्वाचन कार्यालय में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 45– घाटशिला (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है. चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के साथ-साथ झारखंड की घाटशिला (एसटी) विधानसभा समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर दी.
11 नवंबर को घाटशिला (एसटी) सीट पर होगी वोटिंग
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान एवं 14 नवंबर को मतगणना कराने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव की घोषणा के बाद केवल घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र में ही आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी. घाटशिला उपचुनाव की घोषणा के बाद रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं.
घाटशिला एसटी विधानसभा सीट पर 2.56 लाख मतदाता
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं. इसमें 1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिला मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि उपचुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से वेबकास्टिंग की जायेगी. साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एवं सीमाओं पर चेकपोस्ट तैयार किये जायेंगे. इन पोस्ट्स पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घाटशिला (एसटी) विधानसभा के निर्वाचक : एक नजर में
| मतदाता का विवरण | मतदाताओं की संख्या (घट-बढ़ के साथ) |
|---|---|
| कुल मतदाता | 2,55,823 |
| पुरुष मतदाता | 1,24,899 (1,585 अधिक, 1.29% वृद्धि) |
| महिला मतदाता | 1,30,921 (2,871 अधिक, 2.24% वृद्धि) |
| थर्ड जेंडर वोटर | 03 (कोई परिवर्तन नहीं) |
| 18-19 वर्ष के मतदाता | 21.57% की वृद्धि |
| दिव्यांग मतदाता | 16,178 (पहले से 87 अधिक) |
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Ghatshila By Poll 2025: घाटशिला में बढ़े 82 मतदान केंद्र
के रवि कुमार ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया गया है. इसके बाद घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 218 से बढ़कर 300 हो गये हैं. इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे. चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख से लेकर वोटिंग और मतगणना तक की तारीख के बारे में यहां जानें.
घाटशिला (एसटी) उपुचनाव के कार्यक्रम
| उपचुनाव के कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख | 13 अक्टूबर 2025 |
| नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख | 21 अक्टूबर 2025 |
| नामांकन पत्रों की जांच की तारीख | 22 अक्टूबर 2025 |
| नामांकन वापस लेने की तारीख | 24 अक्टूबर 2025 |
| मतदान की तारीख | 11 नवंबर 2025 |
| मतगणना की तारीख | 14 नवंबर 2025 |
इसे भी पढ़ें
झारखंड समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव क्यों? किस सीट पर कब होगी वोटिंग?
महात्मा गांधी ने 100 साल पहले गिरिडीह में कहा था- देशहित में रोज आधा घंटा काटें सूत
गढ़वा में तुलसी, नींबू के पौधे लगाकर विद्यालयों ने डकार लिये 60-60 हजार रुपए
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवरेज करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




